फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vaccine trials on stray dogs central panel CPCSEA circular withdrawn

Vaccine Trial: आवारा कुत्तों पर वैक्सीन परीक्षण मामला, पेटा के विरोध के बाद केंद्रीय पैनल ने वापस लिया सर्कुलर

Thu, 12 Oct 2023 06:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

जानवरों पर प्रयोगों के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के मकसद से गठित केंद्रीय पैनल- सीपीसीएसईए ने आवारा कुत्तों पर टीका परीक्षण करने के अपने सर्कुलर को वापस ले लिया है। विरोध के बीच एक साल से अधिक समय से पहले जारी सर्कुलर को वापस लेने का एलान किया गया।

विज्ञापन
vaccine trials on stray dogs central panel CPCSEA circular withdrawn
आवारा कुत्तों पर टीकों का परीक्षण नहीं होगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय पैनल- सीपीसीएसईए ने आवारा कुत्तों पर वैक्सीन का परीक्षण करने संबंधी सर्कुलर वापस ले लिया है। एक साल से अधिक समय पहले जारी इस सर्कुलर को वापस लेने का मतलब है कि फिलहाल अवारा कुत्तों पर टीकों का ट्रायल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कुत्तों के इस्तेमाल पर क्या थी केंद्रीय पैनल की सिफारिश
दरअसल, सीपीसीएसईए ने पिछले साल सितंबर में सिफारिश की थी कि "आवारा कुत्तों का इस्तेमाल नए टीकों के परीक्षण के दौरान किया जा सकता है। इस केंद्रीय पैनल का मानना था कि टीकों के इस्तेमाल के दौरान पेश आने वाले चुनौतियों के अध्ययन के दौरान भी आवारा कुत्तों का प्रयोग किया जा सकता है।"
विज्ञापन


पशुओं पर टीकों का परीक्षण ठीक नहीं, पेटा ने बताया कारण
पशु अधिकार संस्था- पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने सीपीसीएसईए के फैसले की आलोचना की थी। पेटा ने सरकारी पैनल को चेतावनी दी थी कि उसकी सिफारिश न केवल आवारा कुत्तों के लिए बल्कि प्रयोगों में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य जंगली जानवरों के लिए भी द्वार खोल देगी। सीपीसीएसईए के फैसले के बाद पेटा ने कहा था कि मेडिकल विकल्पों का इस्तेमाल करने पर बड़ी संख्या में जीवों को दर्दनाक प्रभाव, विषाक्तता परीक्षण और विच्छेदन से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल के बाद सर्कुलर अगले आदेश तक वापस
पेटा के पुरजोर विरोध के बीच एक साल से अधिक समय बाद, सीपीसीएसईए ने करीब एक हफ्ते पहले- 5 अक्टूबर को नया परिपत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि सर्कुलर को अगले आदेश तक वापस ले लिया गया है।

सर्कुलर वापस लेने के लिए सीपीसीएसईए की सराहना
पेटा इंडिया में विज्ञान नीति सलाहकार के पद पर काम कर रहीं, डॉ. अंकिता पांडे ने कहा कि एक प्रतिगामी नीति को वापस लेने के लिए पेटा सीपीसीएसईए की सराहना करती है। अंकिता के अनुसार, सीपीसीएसईए के इस फैसले के कारण विज्ञान, पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका थी।


वैज्ञानिक और नैतिक रूप से गलत फैसला
उन्होंने कहा, "टीकों, दवाओं और उपचारों के प्रति मानव प्रतिक्रियाओं की भविष्यवाणी करने के लिए आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों का उपयोग करने वाले परीक्षणों पर निर्भरता वैज्ञानिक रूप से अनुचित है। उन्होंने कहा कि ये फैसला नैतिक आधार पर भी बहुत परेशान करने वाली है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed