कोरोना टीका: आरोग्य सेतु पर टीकाकरण का स्टेटस हो सकेगा अपडेट
जिन लोगों ने टीके की एक खुराक ले ली है, उन्हें ऐप की होम स्क्रीन पर टीकाकरण के स्टेटस के साथ सिंगल ब्लू टिक दिखाई देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों की सुविधा के अनुसार आईटी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय कोरोना से जुड़े सरकारी ऐप में अपडेट करता रहता है। अब कोई भी आरोग्य सेतु ऐप से कोरोना वैक्सीनेशन का स्टेट्स भी पता कर सकता हैं। जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं उन्हें ऐप के होम पेज पर ब्लू शिल्ड मिलेगा। आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं और दो ब्लू टिक के साथ ये ब्लू शिल्ड दिखाई देगा।
ये सुविधा लोग टीके की दूसरी खुराक के 14 दिन के बाद ही देख पाएंगे। कोई भी उपयोगकर्ता अपने मोबाइल पर टीकाकरण स्टेटस अपडेट कर सकेगा। सरकार के मुताबिक, यह सुविधा कहीं सफर करने पर वैक्सीनेशन की स्थिति की जांच को आसान बना देगी।
उपयोगकर्ता को देनी होगी टीकाकरण की जानकारी
टीकाकरण का स्टेटस कोविन पंजीकरण के लिए उपयोग किए मोबाइल नंबर के जरिए अपडेट किया जा सकता है। आरोग्य सेतु ऐप पर सेल्फ असेसमेंट करने पर, जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का कम से कम एक डोज लिया है, उन्हें आरोग्य सेतु की होम स्क्रीन पर पार्शली वैक्सीनेशन/वैक्सीनेटेड (अनवैरिफाइड) का टैब मिलेगा।
ट्वीट में कहा गया है कि अब आपका टीकाकरण स्टेटस आरोग्य सेतु पर अपडेट किया जा सकता है। अपना स्वयं का टीका लगवाएं - डबल ब्लू टिक पाएं और ब्लू शील्ड पाएं
Now your Vaccination Status can be updated on Aarogya Setu. Get your self vaccinated - Get the Double Blue Ticks and Get the Blue Shield.#SetuMeraBodyguard #IndiaFightsCorona @NICMeity @GoI_MeitY @_DigitalIndia @mygovindia @MoHFW_INDIA @NITIAayog pic.twitter.com/qhJh7t1ukK
— Aarogya Setu (@SetuAarogya) May 25, 2021