फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vaccination of 30 crore people by july end may be a tough task for central government here you know why

कैसे हारेगा कोरोना: जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को टीका लगना मुश्किल, अभी 10 फीसदी से भी कम को मिलीं दोनों डोज

Tue, 11 May 2021 09:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 11 May 2021 09:25 AM IST
सार

कोरोना के खिलाफ लड़ने में वैक्सीनेशन एकमात्र हथियार माना जा रहा है। हालांकि सरकार अभी अपने प्राथमिक समूह को टीका लगाने के लक्ष्य से बहुत दूर है।

विज्ञापन
vaccination of 30 crore people by july end may be a tough task for central government here you know why
Vaccine - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन एकमात्र हथियार माना जा रहा है, ऐसे में सभी देश ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार अबतक अपने प्राथमिक समूह को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य से बहुत दूर है। इसमें 27 करोड़ वरिष्ठ नागरिक, दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स औऱ एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि सरकार के प्राथमिक समूह में 30 करोड़ लोग शामिल हैं, जिन्हें जुलाई तक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें मिलनी थी लेकिन अबतक केवल 10 फीसदी से भी कम लोगों को दोनों डोज लगी हैं। 30 करोड़ लोगों में से अबतक तीन करोड़ से भी कम लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई हैं। 
विज्ञापन


इसमें 64,71,385 स्वास्थ्य कर्मचारी, 77,55,283 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 1.49,83,217 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। 45-60 साल की उम्र के बीच के 65,61,851 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है लेकिन ये लोग प्राथमिक समूह में शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


114 दिन में 17 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान को शुरू हुए 114 दिन हो गए हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि देश में अबतक 17 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सरकार ने दावा किया था कि ये आंकड़ा पार करने में भारत ने तेजी दिखाई, जबकि चीन को ये आंकड़ा पार करने में 119 दिन का समय लगा था और अमेरिका को 115 दिन लगे थे।

भारत को वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर जोर देना होगा - लांसेट
हालांकि वैश्विक तौर पर भारत में टीकाकरण की धीमी गति को लेकर चिंताएं जाहिर की गई हैं। लांसेट मेडिकल जर्नल ने अपने एक लेख में जानकारी दी कि भारत ने अबतक अपनी जनसंख्या के दो फीसदी नागरिकों को ही टीका लगाया है, जो बहुत कम है। लांसेट के लेख में कहा गया कि भारत को अपनी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ानी होगी।


18+ के 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, एक मई से वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत 18+ के वर्ग वाले 20 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अभी 55 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगना जरूरी है, अभी तक 0.36 फीसदी लोगों को ही कोविड वैक्सीन लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed