फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination: More than 200 million vaccines given to people in India so far, the second-highest in the world

टीकाकरण: भारत में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा टीके लगे, अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर

Thu, 27 May 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 May 2021 03:44 PM IST
सार

बचाव के लिए अब तक देश में 20.26 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। इतने टीके लगाने वाले देशों में भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि आबादी के मान से इस्राइल सबसे आगे है।

विज्ञापन
Vaccination: More than 200 million vaccines given to people in India so far, the second-highest in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जिसने टीकाकरण में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले नंबर पर अमेरिका है, जिसने 28.8 करोड़ टीके लगाए हैं। हालांकि देश की आबादी के मान से विश्लेषण करें तो भारत पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन


आबादी के मान से इस्राइल सबसे आगे
आबादी के मान से गणना करें तो इस्राइल सबसे आगे हैं। वहां अब तक 62.9 फीसदी आबादी को टीके लग चुके हैं। वहीं कुल आबादी के 49 फीसदी टीकाकरण के साथ अमेरिका चौथे नंबर पर है। इस मामले में भारत में अभी तक 11 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। 
विज्ञापन


अब तक कहां कितने टीके लगे (25 मई तक के आंकड़े)
अमेरिका  28.8 करोड़
भारत    20 करोड़ 
ब्राजील   6 करोड़ 30 लाख
ब्रिटेन    6 करोड़ 20  लाख 
जर्मनी   4 करोड़ 50 लाख

आबादी के मान से टीकाकरण
इस्राइल   62.9%
ब्रिटेन    56.3
चिली     51%
अमेरिका   49%
भारत     11%

भारत में 15.90 करोड़ लोगों को एक खुराक
भारत में अब तक कुल 20.26 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें से 15.90 करोड़ लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि 4.36 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक भी दे दी गई है। केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय के अनुसार, बिहार, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 उम्र के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के तीसरे चरण में एक मई से के बाद इस वर्ग को टीके लगना शुरू हुए थे। अब तक इस वर्ग के कुल 1 करोड़ 38 लाख 62 हजार 428 लोगों को पहली खुराक दी गई है। देश में मार्च से शुरू हुए अभियान के 131वें दिन बुधवार को 18 लाख 85 हजार 805 लोगों को टीके की खुराक दी गई। इनमें से 17 लाख 33 हजार 643 को पहली खुराक दी गई जबकि 1 लाख 52 हजार 162 को दूसरी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed