{"_id":"601ea9aff68efa596b6fe9b6","slug":"vaccination-campaign-against-corona-virus-continues-5636868-people-vaccinated-in-india-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: देश में 56 लाख लोगों को लगा टीका, 22 मौतों में से एक भी वैक्सीन से नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus Vaccine: देश में 56 लाख लोगों को लगा टीका, 22 मौतों में से एक भी वैक्सीन से नहीं
Sun, 07 Feb 2021 03:06 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लगातार कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। आज शनिवार के दिन (6 फरवरी, 2021) शाम 6 बजे तक कुल 56,36,868 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 52,66,175 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने जानकारी दी कि स्वास्थ्यकर्मियों का आंकड़ा इनके कुल समूह का 54.7 प्रतिशत है, जो को-विन एप पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
टीकाकरण के दौरान अब तक कुल 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 19 को छुट्टी दे दी गई। नौ की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में किसी को भी टीका लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा। अब तक कुल 22 मौतों की सूचना मिली है। इनमें से अस्पतालों में 9 व अस्पतालों के बाहर 13 मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में टीकाकरण के दौरान कोई मौत नहीं हुई। उक्त सभी 22 मौतों में से किसी की भी मौत कोरोना वैक्सीन के कारण नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा, ‘हमने दो फरवरी से फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया। इस दौरान कुल 3,70,693 फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई, जो इन स्वास्थ्य कर्मियों के वर्तमान डेटाबेस का 4.5 प्रतिशत है।’ उनके अनुसार, देश के शीर्ष 13 राज्यों में 60 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें बिहार में 76.6, मध्य प्रदेश में 76.1, त्रिपुरा में 76, उत्तराखंड में 71.5, मिजोरम में 69.7, उत्तर प्रदेश में 69, केरल में 68.1, ओडिशा में 6.6, राजस्थान में 67.3%, हिमाचल प्रदेश में 66.8, लक्षद्वीप में 64.5, अंडमान में 62.9 और छत्तीसगढ़ में 60.5 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।
वहीं, 12 राज्यों में अब तक 40 फीसदी से कम स्वास्थ्यकर्मी कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कवर किए गए हैं। इनमें असम में 39.9, दिल्ली में 37.1, पंजाब में 33.7, जम्मू और कश्मीर में 33.6, दादरा और नागर हवेली में 31.9, लद्दाख में 31.7, तमिलनाडु में 28, चंडीगढ़ में 27.7 , मेघालय में 21.7, नागालैंड में 21, मणिपुर में 17.4 और पुडुचेरी में 13.6 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लग सका है।