फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vacation benches to conduct hearing through hybrid mode fresh matters will also be heard CJI

Supreme Court: सीजेआई बोले- हाइब्रिड मोड में सुनवाई करेगी अवकाशकालीन पीठ, नए मामले भी सुने जाएंगे

Tue, 16 May 2023 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 May 2023 04:31 PM IST
सार

सीजेआई ने सुनवाई की शुरुआत में कहा कि अवकाशकालीन पीठ नई याचिकाओं को विचारार्थ स्वीकार करने से संबंधित सुनवाई 'हाइब्रिड मोड' में करेगी, जहां वकील व्यक्तिगत रूप से और वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Vacation benches to conduct hearing through hybrid mode fresh matters will also be heard CJI
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

उच्चतम न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ 'हाइब्रिड मोड (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरीके)' में सुनवाई करेगी, ताकि वकील विभिन्न स्थानों से पेश हो सकें। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को यह बात कही। शीर्ष अदालत में 22 मई से दो जुलाई तक ग्रीष्मावकाश है और केवल अवकाशकालीन पीठें अत्यावश्यक मामलों पर सुनवाई करेंगी।

विज्ञापन


सीजेआई ने मंगलवार को सुनवाई की शुरुआत में कहा कि अवकाशकालीन पीठ नई याचिकाओं को विचारार्थ स्वीकार करने से संबंधित सुनवाई 'हाइब्रिड मोड' में करेगी, जहां वकील व्यक्तिगत रूप से और वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


पीठ ने कहा,  'अगर कोई कहीं और जाना चाहता है और वहां से सुनवाई में हिस्सा लेना चाहता है, तो आपका स्वागत है... केवल एक शर्त है कि वकील ठीक से कपड़े पहने हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेआई ने कहा कि 300 से अधिक नए मामलों, जिन्हें सुनवाई के लिए नहीं लिया जा सका है, उन्हें अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed