{"_id":"60cdf86c8ebc3ef20b345b1f","slug":"v-senthil-balaji-says-that-power-cuts-for-next-10-days-in-tamilnadu-from-19-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट : तमिलनाडु में लगातार 10 दिनों तक चार घंटे के लिए कटेगी बिजली, सरकार ने बताई ये वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संकट : तमिलनाडु में लगातार 10 दिनों तक चार घंटे के लिए कटेगी बिजली, सरकार ने बताई ये वजह
Sat, 19 Jun 2021 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
रखरखाव कार्य और तकनीकी समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए तमिलनाडु में शनिवार से 4 घंटे के लिए बिजली कटी रहेगी। इसकी जानकारी बिजली, निषेध और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के लोगों को 19 जून से लगातार 10 दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी बिजली, निषेध और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने दी है। बालाजी ने कहा कि शनिवार से रखरखाव कार्य को सही करने के लिए लगातार 10 दिनों तक सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली कटी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने इस असुविधा के लिए एआईएडीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने नौ महीने तक रखरखाव का काम नहीं किया, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने स्पेयर पार्ट्स और आवश्यक उपकरण भी नहीं खरीदे जिससे कि कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती भी हुई है।
विज्ञापन