फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   V Narayanaswamy became 10th cm of Panduceri

वी नारायणसामी पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री बने, अब उन्हें उपचुनाव में निर्वाचित होना होगा

Mon, 06 Jun 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
V Narayanaswamy became 10th cm of Panduceri
- फोटो : ANI

वी नारायणसामी ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना गया। हालांकि नारायणसामी को पहले काफी विरोध झेलना पड़ा था। वह यहां के 10वें मुख्यमंत्री बने हैं। वी नारायणसामी 16 मई को राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में नहीं लड़े थे और अब उन्हें एक उपचुनाव में निर्वाचित होना होगा।

विज्ञापन


नारायणसामी केंद्र में संप्रग की दूसरी सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे। वह संप्रग की पहली सरकार में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री भी थे। नारायणसामी पिछले साल उस वक्त विवादों में आ गए थे जब एक वीडियो में उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चप्पल उठाते देखा गया था।
विज्ञापन


8 दिसंबर, 2015 मंगलवार को पुडुचेरी में राहुल गांधी के दौरे में उनके साथ थे। इसी दौरान जब राहुल ने बाढ़ से प्रभावित एक इलाके में पानी पार करने के लिए चप्‍पल उतारी तो नारायणसामी ने उसे अपने हाथ में उठा लिया। इसके बाद 68 साल के नारायणसामी ने 45 साल के राहुल के सामने चप्‍पलें रखीं। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने बिना कुछ कहे चप्‍पलें पहन लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed