{"_id":"63764e19b45ce91fd9544ef7","slug":"v-anand-bose-will-be-the-next-governor-of-west-bengal-appointed-by-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: पूर्व IAS डॉ. सीवी आनंद होंगे बंगाल के अगले राज्यपाल, CERN और ITER में कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: पूर्व IAS डॉ. सीवी आनंद होंगे बंगाल के अगले राज्यपाल, CERN और ITER में कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व
Thu, 17 Nov 2022 08:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:37 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के नाम का एलान हो गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि डॉक्टर सीवी आनंद बोस बंगाल के अगले गवर्नर होंगे।
विज्ञापन
डॉ. सीवी आनंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के नाम का एलान हो गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि डॉक्टर सीवी आनंद बोस बंगाल के अगले गवर्नर होंगे।
विज्ञापन
कौन हैं डॉ. सीवी आनंद
डॉ. सीवी आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वर्तमान मेघालय सरकार में वह सलाहकार हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता भी हैं। वे विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष भी हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
सीईआरएन और आईटीईआर में कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व
बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर और प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। उन्होंने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (आईटीईआर) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित हैं डॉ. बोस
संयुक्त राष्ट्र उनकी पहल को चार बार 'ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस' के रूप में चुन चुकी है। इसके अलावा भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। बोस इसके अलावा पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख थे।
हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में प्रकाशित कीं 32 किताबें
वहीं लेखन की बात करें तो उन्होंने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध समेत अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में 32 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं।