फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttrakhand exit polls

उत्तराखंड: 3 एग्जिट पोल में BJP आगे, एक में टक्कर

Thu, 09 Mar 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- Written by : विकास जांगड़ा
amarujala.com- Written by : विकास जांगड़ा Updated Thu, 09 Mar 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand exit polls
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। दो दिन पहले आए एग्जिट पोल सर्वे में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय हो गया है। ज्यादातर सर्वे में उत्तराखंड में बीजेपी बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी। वहीं, कांग्रेस दूसरे नंबर पर होगी। हालांकि एक सर्वे ऐसा भी है, जो कि राज्य में कांटे की टक्कर बता रहा है। इस सर्वें में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। यानि निर्दलीय सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अब देखना होगा कि 11 मार्च को कौन सा सर्वे सटीक बैठता है और उत्तराखंड में किसकी सरकार बनती है। 
विज्ञापन


Read Also: Exit Poll पर सोशल मीडिया का 'ओपिनियन पोल'
विज्ञापन


सी वोटर- किसी को बहुमत नहीं 
सी वोटर सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में किसी पार्टी के स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता नजर नहीं आ रहा है। सर्वे के मुताबिक दोनों दलों में कोई भी बहुमत तक नहीं पहुंच पाएगा। सर्वे के मुताबिक दोनों दलों को 32-32 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एक्स एमआरस - भाजपा को बढ़त
न्यूज एक्स एमआरसी के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस को 30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को उत्तराखंड में 38 सीटें मिलने का अनुमान है।


न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य - भाजपा को पूर्ण बहुमत
न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस सर्वे ने बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं। तो वहीं कांग्रेस को दूसरे नंबर की पार्टी बताया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के पक्ष में (53 ±7) सीटें और कांग्रेस के खाते में महज 15 (± 7)  सीटें आने के आसार हैं। 

आज तक - बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 46-53 सीटें, कांग्रेस को 12-21 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तराखंड में बीएसपी को 1 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं। वोट फीसदी की बात करें तो बीजेपी को 43 फीसदी, कांग्रेस को  34 फीसदी वोट वोट मिलने की उम्मीद है। बीएसपी को 8 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed