फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh Police filed its reply before supreme Court in connection with deaths of Vikas Dubey

यूपी पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, विकास दुबे और साथियों का एनकाउंटर फर्जी नहीं

Fri, 17 Jul 2020 04:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police filed its reply before supreme Court in connection with deaths of Vikas Dubey
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे और उसके साथियों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि ये सभी एनकाउंटर सही थे और इन्हें फर्जी करार नहीं दिया जा सकता है। 

विज्ञापन


इस संबंध में दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ द्वारा सुनवाई की जाएगी, जिसका नेतृत्व भारत के मुख्य न्यायाधीश करेंगे। अदालत घनश्याम उपाध्याय और अनूप प्रकाश अवस्थी नाम के दो वकीलों द्वारा दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन


 

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे व उसके साथियों के एनकाउंटर की अपनी निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट से कहा था कि वह दुबे और उसके साथियों के साथ हुई मुठभेड़ों के संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में स्थिति रिपोर्ट दायर करेगी।


मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। न्यायालय ने कहा था कि वह विकास दुबे व उसके साथियों के मुठभेड़ में मारे जाने और आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में एक पैनल के गठन पर विचार कर सकता है। वहीं, इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी। 

बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे और उसके पांच साथियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed