फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh planting over 37 billion trees in a day Establishment of special forests will start from Eklavya

UP: उत्तर प्रदेश में 'विशिष्ट वनों' की होगी स्थापना, 18 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगा अभियान

Thu, 17 Jul 2025 05:01 PM IST
संध्या कुमारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संध्या कुमारी Updated Thu, 17 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

वन विभाग विशिष्ट वनों की स्थापना करेगा, जो 18 जुलाई से शुरु होगा। इस वर्ष शक्ति वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, गोपाल वन, एकता वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण होगा।  

विज्ञापन
uttar pradesh planting over 37 billion trees in a day Establishment of special forests will start from Eklavya
पौधरोपण - फोटो : adobe stock

विस्तार

राज्य स्तरीय आयोजनों को लेकर वन विभाग ने फाइनल तिथि जारी कर दी है। यह कार्यक्रम पूरे वर्षा काल के दौरान चलेगा। अलग-अलग प्रभागों को राज्य स्तर पर मुख्य आयोजन कर अलग-अलग वन स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 जुलाई को मिर्जापुर से एकलव्य वन की स्थापना के साथ ही विशिष्ट वनों की श्रृंखला का आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय सभी आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए नोडल अधिकारी नामित 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' के तहत यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। वनों की स्थापना सभी वन प्रभागों में होगी, लेकिन कई कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी संबंधित प्रभागों को सौंप दी गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जोनल/मंडलीय मुख्य वन संरक्षक होंगे। 

विज्ञापन
  2025 में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना पर जोर 
योगी सरकार ने इस वर्ष शक्ति वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, गोपाल वन, एकता वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही अन्य क्रियाकलापों (सहजन भंडारा, औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से रोपण) पर भी जोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशिष्ट वन                   प्रस्तावित तिथि     राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल 

एकलव्य वन                18 जुलाई                   मिर्जापुर 

ऑक्सी वन                  19 जुलाई                    बरेली 

शक्ति वन                    21 जुलाई                  लखनऊ 

त्रिवेणी वन                   23 जुलाई                प्रयागराज 

अटल  वन                   25 जुलाई                आगरा 

सहजन भंडारा             26 जुलाई            समस्त वन प्रभाग 

गोपाल वन                  27 जुलाई                  मथुरा 

एकता  वन                  31 जुलाई                  मेरठ 

पवित्र धारा पौधरोपण     4 अगस्त      समस्त वन प्रभाग 

औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण 

(संकल्प गोष्ठी व पौधरोपण) – 6 अगस्त             कानपुर 

                                        7 अगस्त                  बरेली

                                        8 अगस्त                  मेरठ 

भाई-बहन पौधरोपण       9 अगस्त      समस्त वन प्रभाग    (रक्षाबंधन वाटिका)

शौर्य/सिंदूर वन              15 अगस्त               लखनऊ 

एक पेड़ गुरु के नाम        5 सितंबर         समस्त वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed