फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttar pradesh etah youth multiple vote viral video rahul gandhi strict action warning under india bloc govt

LS Polls: एटा में युवा ने 8 बार डाला वोट, राहुल की चेतावनी- INDIA के सत्ता में आने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 20 May 2024 02:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 02:50 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख यादव ने अपने आधिकारिक एकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा की, जिसमें एक युवक आठ बार भाजपा को वोट देते हुए दिखाई दे रहा है। पोस्ट में कहा, 'अगर चुनाव आयोग को लगता है कि यह गलत है तो उसे कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा, भाजपा की बूथ समिति वास्तव में एक लूट समिति है।’ 

विज्ञापन
uttar pradesh etah youth multiple vote viral video rahul gandhi strict action warning under india bloc govt
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की एक्स पर की गई पोस्ट पर टिप्पणी की। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों से दबाव के सामने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को नहीं भूलने का आग्रह किया। ऐसा नहीं करने पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।  

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी प्रमुख यादव ने अपने आधिकारिक एकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा की, जिसमें एक युवक आठ बार भाजपा को वोट देते हुए दिखाई दे रहा है। पोस्ट में कहा, 'अगर चुनाव आयोग को लगता है कि यह गलत है तो उसे कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा, भाजपा की बूथ समिति वास्तव में एक लूट समिति है।’ 

विज्ञापन

लोकतंत्र पर डाका डालना चाहती है भाजपा: राहुल 
अखिलेश की पोस्ट के बाद राहुल गांधी ने भी पोस्ट की, जिसमें कहा, 'अपनी हार को देखते हुए बीजेपी सरकारी मशीनरी पर जनादेश को नकारने का दबाव डालकर लोकतंत्र पर डाका डालना चाहती है।' उन्होंने कहा, कांग्रेस चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों से उम्मीद करती है कि वे सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को न भूलें। "नहीं तो इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि भविष्य में कोई भी 'संविधान की शपथ' का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा की पोस्ट का सीईओ रिनवा ने दिया जवाब 
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने देर रात कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने पोस्ट कर कहा, इस मामले में एटा जिले के नयागांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मतदान दल के सभी सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा, चुनाव आयोग को मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed