फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar Pradesh elections: Varun Gandhi attacks on Yogi government, said - unemployment is at the highest level in the state, youth are jobless

उत्तर प्रदेश चुनाव: वरूण गांधी का योगी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी सर्वोच्च स्तर पर, युवाओं को नहीं मिल रही नौकरियां

Thu, 20 Jan 2022 03:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

वरूण गांधी ने यूपी सरकार पर यह हमला ऐसे दौर में किया है जब भाजपा ने पहले चरण के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में भाजपा के फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी को जगह नहीं दी गई है...

विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: Varun Gandhi attacks on Yogi government, said - unemployment is at the highest level in the state, youth are jobless
वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद वरूण गांधी ने योगी सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि देश के साथ-साथ यूपी में बेरोजगारी दर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। यूपी में कामकाजी उम्र के लोगों में रोजगार प्राप्त करने की दर 38.5 फीसदी से गिरकर 32.8 फीसदी हो गई है। युवाओं में नौकरी पाने की दर में भी भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन


युवाओं में बेरोजगारी दर 15.66 फीसदी से बढ़कर 28.26 फीसदी हो गई है। भाजपा यूपी के चुनावी मोर्चे पर समाजवादी पार्टी से गहरी चुनौती झेल रही है। उसे बेरोजगारी और महंगाई के मोर्चे पर लोगों की भारी नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वरूण गांधी ने यूपी सरकार पर यह हमला ऐसे दौर में किया है जब भाजपा ने पहले चरण के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में भाजपा के फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी को जगह नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लेख के माध्यम से सरकार पर हमला करते हुए वरूण गांधी ने कहा है कि विभिन्न आंकड़ों के जरिए विकास की तस्वीर पेश की जा रही है, जबकि जमीनी सच्चाई यही है कि इस बीच देश के विभिन्न राज्यों में बेरोजगाही बढ़ती जा रही है। पूरे देश में बेरोजगारी दर चार महीनों में सबसे ज्यादा 7.9 फीसदी तक पहुंच गई है। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी 9.3 फीसदी हो गई है जो परेशान करने वाली है।


इसके पहले भी फिरोज वरूण गांधी ने किसानों और युवाओं के मुद्दों पर केंद्र और योगी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों की मांगें मानने पर जोर दिया था। लखीमपुर खीरी पहुंचकर उन्होंने किसानों से फसल खरीद में हो रही धांधली पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed