फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar pradesh assembly Election muslims vote on my name, says Mulayam Singh yadav

मुलायम ने कहा, मेरे नाम से अखिलेश को वोट देगा यूपी का मुसलमान

Mon, 30 Jan 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh assembly Election muslims vote on my name, says Mulayam Singh yadav
फाइलः मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सपा-कांग्रेस गठबंधन से नाराजगी जताने वाले मुलायम सिंह ने कहा है कि 'अखिलेश को मुसलमानों का वोट, मेरे ही नाम पर मिलेगा।' उन्होंने कहा, 'मेरे नाम पर वोट देगा मुसलमान, मेरे नाम पर वोट पड़ता है। पार्टी ऐसी बनाई है। सालों का संघर्ष है।' 
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि 'अखिलेश के पोस्टरों में उनके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा है कि उत्तर प्रदेश का चुनाव नेताजी के ही नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।' बता दें कि लखनऊ से दिल्ली पहुंचे मुलायम सिंह संसद के बजट सत्र के लिए अब कुछ दिन दिल्ली में ही गुजारेंगे।
विज्ञापन


हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में मुलायम सिंह यादव ने 12 फरवरी से पार्टी के लिए प्रचार शुरू करने की बात कही। मुलायम ने कहा, 'सभी उम्मीदवारों के नामांकन भरने के बाद प्रचार शुरू करूंगा। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली यूपी की सपा सरकार बढ़िया काम कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


75 वर्षीय समाजवादी नेता ने कहा कि 'मैं अपने बेटे के लिए जो कर सकता था सब किया। सबकुछ दे दिया उसे। आखिर बेटा है मेरा। किसी और ने यह नहीं किया है। प्रकाश सिंह बादल को देख लीजिए। 89 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन अभी तक अपने बेटे को पार्टी नहीं दी।'

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने बलबूते बहुमत हासिल कर सकती है। मुलायम ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन जरुरी नहीं था, लेकिन सपा ने पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन का वादा किया था, तो अपना वचन निभाया। सपा के संरक्षक बना दिए गए मुलायम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण मसलों पर अपने बेटे को सलाह दी है। 

'मेरा भाई शरीफ है'

Uttar pradesh assembly Election muslims vote on my name, says Mulayam Singh yadav
फाइलः अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम ने कहा, 'सबको साथ लेकर चलना जरुरी है। यह समझ रहा है वह, पार्टी को खड़ा करने में कई साल लगे हैं और लोग इस बात को जानते हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुश रखना जरुरी है। अखिलेश सीख रहा है। गठबंधन की वजह से सपा के कुछ उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिल पाएगा, जिसके वे हकदार थे।'

पार्टी और परिवार में घमासान के लिए शिवपाल यादव और अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराए जाने पर मुलायम ने कहा कि 'मेरा भाई शरीफ है और पूरा जीवन मेरे साथ रहेगा। शिवपाल चुनाव जीत जाएगा। नाराज था पर अब चुप है। मेरे लिए उसने पुलिस की लाठी खाई है।'

अमर सिंह के सवाल पर मुलायम ने कहा, 'मैंने उनको समझा दिया है। वो अखिलेश के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे। आखिर बेटा है मेरा।' चुनाव जीतने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि 'लड़ाई सिर्फ बीजेपी के साथ है, मायावती का कोई भविष्य नहीं है। उनके काडर को छोड़कर कोई वोट नहीं देगा।'

नोटबंदी के सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा कि जनता परेशान है और बीजेपी के आधार वोट बैंक को छोड़कर कोई वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का प्रतिशत 20 के करीब है और यूपी चुनाव में सब समाजवादी पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed