फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Utpal Kumar Singh has been appointed as Secretary in Lok Sabha

उत्पल कुमार सिंह बने लोकसभा के सचिव, एक सितंबर से संभालेंगे कार्यभार

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Utpal Kumar Singh has been appointed as Secretary in Lok Sabha
संसद हमले की आज 18वीं बरसी है - फोटो : ANI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा सचिव के पद पर नियुक्त किया है।  अनुबंध के आधार पर हुई इस नियुक्ति में उन्हें पे-मैट्रिक्स के 17वें स्तर पर रखा गया है। लोकसभा सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव वीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को उत्पल कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


उत्पल कुमार की नियुक्ति एक सितंबर से प्रभावी मानी जाएगी। 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे उत्पल कुमार पिछले महीने ही 31 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मूल रूप से झारखंड के पाकुर के रहने वाले उत्पल कुमार ने इतिहास विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ ही डेवलपमेंट स्टडीज आईएसएस की शिक्षा ली है। 

विज्ञापन
 
केंद्र में कृषि मंत्रालय में तैनाती के अलावा वे राज्य में भुवन चंद्र खंडूड़ी के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भी राज्य में उन्होंने प्रमुख सचिव कार्मिक, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, कृषि, उद्यान, पर्यटन, गृह समेत कई विभागों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

तेजतर्रार, लेकिन ईमानदार अफसर की छवि रखने वाले उत्पल कुमार उत्तराखंड के अलग होने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे संवेदनशील कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के अलावा शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ के जिलाधिकारी भी रह चुके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed