फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Using methyl alcohol and Uria to make contaminated hooch

ज्यादा नशीली के चक्कर में बना रहे जहरीली शराब

Mon, 18 Jul 2016 10:13 AM IST
चंद्रमोहन शर्मा/ अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा/ अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 18 Jul 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Using methyl alcohol and Uria to make contaminated hooch
शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ - फोटो : ANI

यूपी के एटा में छलके मौत के प्यालों ने 28 जिंदगियां निगल लीं। पिछले साल एटा से ही आई शराब से आगरा में 11 लोग मारे गए थे। पुलिस की रिपोर्ट ही यह बताती है कि आगरा जोन के आठ जिलों में अवैध शराब का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है एटा। सफेदपोशों के संरक्षण में फल-फूल रहे माफिया शराब में यूरिया तक की मिलावट कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसकी तस्दीक आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट करती है। अवैध शराब के नमूनों में यूरिया भी पाया जा रहा है। ऐसा नशा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसे मिथाइल अल्कोहल में मिलाया जाए तो बेहद खतरनाक हो जाता है। लैब के केमिस्ट्री सेक्शन में प्रदेश के 28 जनपदों से शराब के सैंपल आते हैं। इनके परीक्षण से पता चलता है कि वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ बड़े गढ़ हैं। यहां गन्ने के रस से लहन तैयार कर अमोनियम क्लोराइड (नौसादर) मिलाकर कच्ची शराब तैयार की जाती है। नौसादर की मात्रा बढ़ाए जाने पर यह जहरीली हो जाती है।
विज्ञापन


आगरा जोन में लहन सीरे से तैयार किया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में महुआ से तैयार किया जाता  है। आगरा जोन के सैंपल की रिपोर्ट बताती है कि यहां पिछले तीन चार सालों से शराब को ज्यादा से ज्यादा नशीला बनाने के लिए माफिया तरह तरह के प्रयोग कर रहे हैं। कभी नौसादर की मात्रा बढ़़ाते हैं तो कभी यूरिया की मिलावट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद खतरनाक है मिथाइल अल्कोहल

Using methyl alcohol and Uria to make contaminated hooch
शराब

गन्न के रस से तैयार लहन के अलावा सीधे अल्कोहल लाकर उसमें कलर मिलाकर अवैध शराब बना दी जाती है। इथाइल की जगह मिथाइल अल्कोहल का प्रयोग ज्यादा मुनाफे के लालच में किया जाता है। मिथाइल अल्कोहल काफी सस्ता है लेकिन खतरनाक बहुत ज्यादा है।

एटा से पिछले साल आए चार सैंपलों में न केवल मिथाइल अल्कोहल मिला बल्कि इनमें यूरिया की मिलावट भी पाई गई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि एटा से अवैध शराब की सप्लाई आस पास के जिलों में की जा रही है। शराब माफियाओं के बीच कंपटीशन चल रहा है अवैध शराब को ज्यादा से ज्यादा नशीला बनाने का। इससे शराब की बिक्री बढ़ती है।

आगरा कालेज में केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अमित अग्रवाल बताते हैं कि मिथाइल अल्कोहल जहरीला होता है। यह सबसे पहले तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। इसमें भी पहला असर आप्टिकल नर्व पर होता है। इससे इंसान अंधा हो जाता है। इसके बाद किडनी और लिवर को डैमेज कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed