फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Use and throw part of Nitish Kumars work culture Chirag Paswan

Bihar: 'यूज एंड थ्रो' नीतीश की कार्य संस्कृति का हिस्सा, चिराग ने BJP से हाथ न मिलाने के दावे का उड़ाया मजाक

Tue, 31 Jan 2023 07:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

पासवान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए बार-बार पार्टियों और लोगों का इस्तेमाल किया है और अपने मौजूदा सहयोगी राजद और भाजपा को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Use and throw part of Nitish Kumars work culture Chirag Paswan
नीतीश कुमार, चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दावे का मजाक उड़ाया कि वह फिर से भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे। 

विज्ञापन


पासवान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए बार-बार पार्टियों और लोगों का इस्तेमाल किया है और अपने मौजूदा सहयोगी राजद और भाजपा को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

 

फर्नांडिस-यादव जैसे नेताओं से भी किया ऐसा व्यवहार
उन्होंने कहा, इस्तेमाल करना और फेंक देना (यूज एंड थ्रो) उनकी संस्कृति का हिस्सा है। जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव जैसे नेताओं के साथ भी उन्होंने ऐसा ही व्यवहार किया। वह उपेंद्र कुशवाहा के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर रहे हैं। कुशवाहा 2019 तक भाजपा के सहयोगी थे, 2021 में जद (यू) में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का इसमें विलय कर दिया था।
 

भगवा पार्टी के जवाब में नीतीश ने दिया था ये बयान
नीतीश ने सोमवार को कहा था कि वह भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने के बजाय 'मरना' पसंद करेंगे, क्योंकि भगवा पार्टी ने कहा था कि जनता दल (यूनाइटेड) के 'अलोकप्रिय' नेता के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
 

विज्ञापन

अपराधियों का हौसला बढ़ा रही सीएम की चुप्पी
पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य धीरे-धीरे अराजकता में बदल गया है। उन्होंने वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि कुमार की चुप्पी से अपराधियों का हौसला बढ़ा है। 

लोजपा नेता ने कुछ घटनाओं के बाद सार्वजनिक रूप से अक्सर दावा करने के लिए कुमार पर भी निशाना साधा कि उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं थी। पासवान ने पूछा कि अगर ऐसा है तो वह सत्ता में क्यों हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
 

चिराग पासवान राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रशंसा की
पासवान ने संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की भी प्रशंसा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर प्रकाश डाला था कि कैसे केंद्र सरकार आधुनिकता के साथ प्राचीन भारत को सुसंगत करते हुए विभिन्न पहलुओं में देश का विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed