फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   USAID did not receive funds to boost votes in India US embassys claim exposes Trump

US Embassy: USAID को भारत में वोट बढ़ाने के लिए नहीं मिला फंड, अमेरिकी दूतावास के दावे से खुली ट्रंप की पोल

Sat, 23 Aug 2025 07:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 07:26 AM IST
सार

राज्यसभा में उठे सवालों के बीच अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया कि यूएसएआईडी ने 2014 से 2024 के बीच भारत में मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए 183 करोड़ रुपये न तो प्राप्त किए और न ही खर्च किए। विदेश मंत्रालय ने यूएसएआईडी से 10 वर्षों के सभी खर्चों और साझेदार संगठनों की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
USAID did not receive funds to boost votes in India US embassys claim exposes Trump
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X@USAndIndia

विस्तार

अमेरिकी दूतावास ने साफ कहा है कि अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) ने 2014 से 2024 के बीच भारत में मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए 183 करोड़ रुपये न तो प्राप्त किए और न ही खर्च किए। भारत में ऐसा कोई प्रोजेक्ट भी नहीं चलाया गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में उठे एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। राज्यसभा में यह मुद्दा तब उठा जब सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने सरकार से पूछा कि क्या उसने उन रिपोर्टों पर कोई कार्रवाई की है जिनमें कहा गया था कि यूएसएआईडी का पैसा भारतीय चुनावों में मतदान बढ़ाने पर खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Chicago Plan: ट्रंप बोले- अपराध पर नकेल कसने का अगला मिशन शिकागो में..; शहर के अफसरों ने दिखाए बागी तेवर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अमेरिकी दूतावास से पिछले 10 वर्षों में भारत में यूएसएआईडी से जुड़े सभी प्रोजेक्ट्स का पूरा खर्च (भारत सरकार के साथ सात साझेदारी समझौतों के तहत क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को छोड़कर) तुरंत बताने को कहा था। इसके साथ ही एमईए ने उन गैर-सरकारी संगठनों या कार्यान्वयन भागीदारों की सूची भी मांगी जिनके माध्यम से ऐसी पहलों को क्रियान्वित किया गया। 

ये भी पढ़ें:- US Defence Dept: ईरान के हमले पर रिपोर्ट से नाराज थे ट्रंप, रक्षा मंत्री ने खुफिया अफसर जेफरी को बर्खास्त किया

भारत में यूएसएआईडी के सभी काम 15 अगस्त से हुए बंद
अमेरिकी दूतावास ने दो जुलाई को एमईए को जानकारी दी। इसमें 2014 से 2024 के बीच यूएसएआईडी की भारत में कार्यान्वयन भागीदारों, उद्देश्यों और उपलब्धियों को की गई फंडिंग का ब्यौरा शामिल था। अमेरिकी दूतावास ने 29 जुलाई को विदेश मंत्रालय को बताया था कि भारत में यूएसएआईडी के सभी काम 15 अगस्त 2025 तक बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed