फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa military grounds osprey aircraft fleet after deadly crash on coast of japan

USA: अमेरिका सेना ने ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट की उड़ानों पर लगाई रोक, हालिया हादसों के बाद लिया फैसला

Thu, 07 Dec 2023 09:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Dec 2023 09:13 AM IST
सार

हाल के समय में ऑस्प्रे विमान कई हादसों के शिकार हो चुके हैं, जिसके बाद इन विमानों में सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
usa military grounds osprey aircraft fleet after deadly crash on coast of japan
ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सेना ने बुधवार को एलान किया है कि उसने अपने ऑस्प्रे वी-22 हेलीकॉप्टर्स की पूरी फ्लीट को ग्राउडेंड रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि ऑस्प्रे वी-22 हेलीकॉप्टर्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही जापान के तट पर ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था, जिसमें एयर फोर्स ऑपरेशंस कमांड सर्विस के आठ सदस्यों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जापान हादसे की जांच के बाद फैसला
जापान के तट पर हुए हादसे के बाद हुई जांच के बाद अमेरिका की सेना, वायुसेना और नौसेना ने ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट की सैंकड़ों विमानों वाली फ्लीट की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल जापान के तट पर हुए हादसे की जांच में पता चला है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ और इसमें क्रू सदस्यों की कोई गलती नहीं थी। बता दें कि हाल के समय में ऑस्प्रे विमान कई हादसों के शिकार हो चुके हैं, जिसके बाद इन विमानों में सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हादसों के बाद जापान ने भी अपने 14  ऑस्प्रे विमानों की फ्लीट की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्प्रे विमानों के क्रैश होने की जांच अभी भी चल रही है लेकिन तब तक अमेरिकी सेना ने एहतियातन इन विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि ऑस्प्रे विमानों की उड़ान पर रोक कब तक लागू रहेगी, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हादसों की जांच पूरी होने और विमानों में  संभावित तकनीकी खामी को दूर करने के बाद ही विमानों के फिर से संचालन का फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 महीनों में कई हादसों का शिकार हो चुके हैं ऑस्प्रे विमान
ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट एक हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भरने और लैंड करने में सक्षम है लेकिन इसकी खास बात ये है कि यह एक विमान की तरह उड़ान के दौरान ही इसके प्रोपेलर और क्रूज तेजी से रोटेट करने में सक्षम है। अमेरिकी एयरफोर्स के स्पेशल ऑपरेशन कमांड के पास 51 ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट हैं। वहीं यूएस मरीन कॉर्प्स के पास 400 से ज्यादा और यूएस नेवी ऐसे 27 विमानों का संचालन करती है। बीते 20 महीनों में ऑस्प्रे के चार विमान क्रैश हुए हैं, जिनमें 20 लोगों की मौत हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed