फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Tariffs On India From Pepsi to McDonald's US companies face the challenge of Swadeshi News In Hindi

Tariff War: पेप्सी से लेकर मैकडॉनल्ड्स तक, ट्रंप के टैरिफ के कारण अमेरिकी कंपनियों के सामने स्वदेशी की चुनौती

Sun, 31 Aug 2025 07:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 07:36 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद देश में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ नाराजगी तेज हो गई है। पीएम मोदी से लेकर योग गुरु रामदेव तक सभी ने लोगों से पेप्सी, कोका-कोला, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स जैसे ब्रांड्स के बहिष्कार की अपील की है। साथ ही लोगों को 'स्वदेशी' को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया है। ऐसे में अब टैरिफ विवाद के चलते अमेरिकी कंपनियों के सामने भारतीयों की 'स्वदेशी पहल' एक बड़ी चुनौती के तौर पर सामने आ रही है। 

विज्ञापन
US Tariffs On India From Pepsi to McDonald's US companies face the challenge of Swadeshi News In Hindi
भारत पर ट्रंप की टैरिफ नीति का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भारत में अमेरिका के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। लोगों ने अमेरिकी सामान को खरीदने से परहेज करना शुरू कर दिया है। फलस्वरूप अमेरिकी कंपनियां जैसे पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी और मैकडॉनल्ड्स को भारत में बायकॉट (बहिष्कार) का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत के लोगों द्वारा स्वदेशी अपनाने की पहल बड़ी चुनौती के तौर पर मानी जा रही है। बता दें कि अमेरिका द्वारा यह टैरिफ भारत के रूस से तेल खरीदने के कारण लगाए गए हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


योग गुरु रामदेव ने की अमेरिकी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की अपील
कुल मिलाकर ये बात तो साफ हो गई है कि ट्रंप की टैरिफ के कारण भारतीय बाजार में अमेरिकी कंपनियों की चुनौती बढ़ने वाली है। इसी बीच योग गुरु रामदेव ने लोगों से अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक भी भारतीय पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स के काउंटर पर न दिखे।
विज्ञापन


योग गुरु ने कहा कि बहिष्कार इतना बड़ा हो कि अमेरिका में हलचल मच जाए। उन्होंने कहा कि भारत की 1.5 अरब की आबादी अगर अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार करती है, तो इससे अमेरिका को भारी नुकसान हो सकता है। देखा जाए तो भारत पहला देश नहीं है जहां अमेरिकी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की शुरुआत की पहल की गई हो। इस तरह का बायकॉट अब फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा जैसे देशों में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Tariff: ट्रंप ने जिसे आधार बनाया, उस आपातकाल कानून में टैरिफ का जिक्र नहीं; केवल 150 दिन तक 15% शुल्क का हक

पीएम मोदी की 'स्वदेशी अपनाने' की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगो से 'स्वदेशी अपनाओ' की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है, तो हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह वही वस्तु खरीदेगा जो भारत में भारतीयों द्वारा बनाई गई हो। यही हमारे लिए स्वदेशी है। हमें 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र अपनाना होगा। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया में 'आर्थिक स्वार्थ' की राजनीति चल रही है और हर देश सिर्फ अपना फायदा देख रहा है।

आप सांसद मित्तल ने ट्रंप को लिखा पत्र
इसी क्रम में आप सांसद अशोक कुमार मित्तल ने ट्रंप को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने 1905 के 'स्वदेशी आंदोलन' की याद दिलाई। आप सांसद ने कहा कि अगर आज 146 करोड़ भारतीय वही भावना लेकर अमेरिकी कंपनियों पर रणनीतिक रोक लगाएं, तो इसका असर अमेरिका पर भारत से कहीं ज्यादा होगा।


ये भी पढ़ें:- RIC vs US: ट्रंप की टैरिफ-हठधर्मिता के बीच तीन दिग्गज एक मंच पर, क्या नई वैश्विक व्यवस्था की इबारत लिख पाएंगे?

अमेरिका-भारत से टैरिफ विवाद, समझिए
गौरतलब है कि रूस का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते छह अगस्त को भारत पर पहले से लगे 25% टैरिफ के ऊपर और 25% का जुर्माना लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि भारत न सिर्फ रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि उस तेल को खुले बाजार में मुनाफे के लिए बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसलिए मैं भारत पर टैरिफ को और बढ़ा रहा हूं। 

हालांकि भारत सरकार ने ट्रंप के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। विदेश मंत्रालय ने टैरिफ के जवाब में कहा था कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed