फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US showcased fighter jets F-35 F-16S Super Hornets B-1B bombers at the ongoing Aero India-2023 in Bengaluru

एयरो इंडिया 2023: अमेरिका ने एफ-16एस, सुपर हॉर्नेट्स, बी-1बी बमवर्षक विमानों का भी किया प्रदर्शन

Sat, 18 Feb 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:38 AM IST
सार

भारत अपनी हवाई क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सोवियत युग के लड़ाकू जेट बेड़े का आधुनिकीकरण कर रहा है और वह यूक्रेन युद्ध के कारण रूस से आपूर्ति में देरी को लेकर चिंतित भी है। साथ ही भारत को मास्को से खुद को दूर करने के लिए पश्चिम के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
US showcased fighter jets F-35 F-16S Super Hornets B-1B bombers at the ongoing Aero India-2023 in Bengaluru
एयरो इंडिया शो (फाइल फोटो)

विस्तार

भारत को अपने पारंपरिक सैन्य सामग्री आपूर्तिकर्ता रूस से दूर करने के लिए अमेरिका जी तोड़ कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में भारत को आकर्षित करने के लिए अमेरिका ने बंगलूरू में चल रहे एयरो इंडिया-2023 में पहली बार अपने सबसे उन्नत लड़ाकू विमान एफ-35, एफ-16एस, सुपर हॉर्नेट्स और बी-1बी बमवर्षक युद्धक विमानों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भारत अपनी हवाई क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सोवियत युग के लड़ाकू जेट बेड़े का आधुनिकीकरण कर रहा है और वह यूक्रेन युद्ध के कारण रूस से आपूर्ति में देरी को लेकर चिंतित भी है। साथ ही भारत को मास्को से खुद को दूर करने के लिए पश्चिम के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है। पांच दिनी एयरो इंडिया में 27 साल के इतिहास में सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की है। यह भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को दिखाता है। 
विज्ञापन


अभी एफ-35 खरीदने पर विचार नहीं
भारतीय वायुसेना के एक सूत्र के अनुसार, एफ-35 को खरीदने पर भारत अभी विचार नहीं कर रहा है लेकिन एयरो इंडिया में पहली बार दो एफ-35 का प्रदर्शन वाशिंगटन के लिए नई दिल्ली के बढ़ते सामरिक महत्व का संकेत है। भले ही हथियारों की बिक्री संबंधों की आधारशिला नहीं है, फिर भी भारत और अमेरिका के बीच सैन्य स्तर पर सहयोग है। अमेरिका एफ-16 की बिक्री चुनिंदा देशों को ही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विमानन कंपनियों की 1,200 विमानों का ऑर्डर देने की योजना
सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन इंडिया (सीएपीए) के अनुसार, भारतीय विमानन कंपनियाें के अगले 24 महीने में 1,200 और विमानों के ऑर्डर देने की योजना है। इससे पहले एअर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का निश्चित और 370 विमानों का संभावित ऑर्डर दिया था। सीएपीए इंडिया के अनुसार, 1000-1200 विमानों की खरीद के ऑर्डर देने की शुरुआत इंडिगो के एक बड़े ऑर्डर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed