US President: अमेरिका में गांजा रखने और इस्तेमाल की नीति में बदलाव, जेल में बंद लोगों को रिहा करने के आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मारिजुआना रखने वाले या उपयोग करने वाले हजारों दोषियों को जल से रिहा करने का आदेश दिया हैं। अमेरिकी राट्रपति ने कहा कि इस नीति के तहत हजारों लोगों का जीवन सुखमय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो बाइडेन ने कहा कि फेडरल कानून के तहत दोषी हजारों लोगों की सजा को माफ कर दिया गया है। हालांकि, नीति में बदलाव कर घोषणा की गई कि यह आदेश उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास से साधारण मारिजुआना पकड़ा गया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे उन सभी को दोष मुक्त करार देते हुए माफ किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अटॉर्नी जनरल को इस दायरे में आने वाले सभी लोगों को माफी के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, "मैं मारिजुआना के साधारण कब्जे के सभी पूर्व संघीय अपराधों के लिए क्षमा की घोषणा कर रहा हूं। ऐसे हजारों लोग रोजगार, शिक्षा और आवास आदि से वंचित रह जाते है। उन्होंने कहा कि माफी मिलने से ये सभी अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित होंगे।राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मारिजुआना रखने के मामले में जेल भेज गए बहुत से लोगों की जान चली गई है और लोगों को ऐसे आचरण के लिए जेल में डाल दिया गया है जिसे कई राज्य अब प्रतिबंधित नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्य के राज्यपालों से मारिजुआना माफी जारी करने का आह्वान किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि मारिजुआना के मामले में सजा पाए लगभग 6,500 लोगों को लाभ होगा।
Biden pardons thousands convicted of marijuana possession in US
— ANI Digital (@ani_digital) October 6, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/hWmdEnkzlT
#Biden #Marijuana pic.twitter.com/xW5dij8qHr