फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President announced a sweeping pardon thousands of people convicted of drug possession under federal laws

US President: अमेरिका में गांजा रखने और इस्तेमाल की नीति में बदलाव, जेल में बंद लोगों को रिहा करने के आदेश

Fri, 07 Oct 2022 09:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मारिजुआना रखने वाले या उपयोग करने वाले हजारों दोषियों को जल से रिहा करने का आदेश दिया हैं। अमेरिकी राट्रपति ने कहा कि इस नीति के तहत हजारों लोगों का जीवन सुखमय होगा।

विज्ञापन
US President announced a sweeping pardon thousands of people convicted of drug possession under federal laws
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन। - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका ने गांजा  (मारिजुआना ) रखने और इस्तेमाल करने की नीति में बड़ा बदलाव किया हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मारिजुआना रखने या सेवन करने वाले हजारों दोषियों को जेल से रिहा करने के आदेश दिया हैं। अमेरिकी राट्रपति ने कहा कि मारिजुआना के प्रति हमारे असफल दृष्टिकोण के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समय है कि हम उन गलतियों को सुधारें। बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के दौरान बाइडेन ने मारिजुआना के उपयोग को अपराध मुक्त करने के साथ-साथ दोषियों की सजा माफ करने का वादा किया था। 
विज्ञापन


जो बाइडेन ने कहा कि फेडरल कानून के तहत दोषी हजारों लोगों की सजा को माफ कर दिया गया है। हालांकि, नीति में बदलाव कर घोषणा की गई कि यह आदेश उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास से साधारण मारिजुआना पकड़ा गया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे उन सभी को दोष मुक्त करार देते हुए माफ किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अटॉर्नी जनरल को इस दायरे में आने वाले सभी लोगों को माफी के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, "मैं मारिजुआना के साधारण कब्जे के सभी पूर्व संघीय अपराधों के लिए क्षमा की घोषणा कर रहा हूं। ऐसे हजारों लोग रोजगार, शिक्षा और आवास आदि से वंचित रह जाते है। उन्होंने कहा कि माफी मिलने से ये सभी अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित होंगे।राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मारिजुआना रखने के मामले में जेल भेज गए बहुत से लोगों की जान चली गई है और लोगों को ऐसे आचरण के लिए जेल में डाल दिया गया है जिसे कई राज्य अब प्रतिबंधित नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्य के राज्यपालों से मारिजुआना माफी जारी करने का आह्वान किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि मारिजुआना के मामले में सजा पाए लगभग 6,500 लोगों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed