फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Justice Sabrina McKenna says number of women in Indian judiciary is alarming

भारतीय न्यायपालिका में महिलाओं की कम संख्या चिंताजनक: अमेरिकी जज

Sun, 07 Apr 2019 03:53 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 07 Apr 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
US Justice Sabrina McKenna says number of women in Indian judiciary is alarming
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

अमेरिका में हवाई की उच्चतम न्यायालय की जज सबरीना मैक्कीना ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका में उच्च स्तर पर बहुत कम महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट में महज तीन महिला जजों का होना केवल नाममात्र के लिए है। मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में केवल तीन महिला जज आर भानुमति, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी हैं। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं जज सबरीना ने कहा, ‘मैं भारतीय सुप्रीम कोर्ट के कुछ न्यायाधीशों से प्रेरित हूं, जिनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन मेरी चिंता महिलाओं की कम संख्या को लेकर और नेतृत्व के लिहाज से भारतीय न्यायपालिका में महिलाओं के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया से जुड़ी है। यह बहुत चिंताजनक है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में महिलाएं बहुत कम हैं। महिलाओं के नाम पर आपके पास बस नाममात्र का प्रतिनिधित्व है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रूप से भारत महिला अधिकार मुद्दों पर पिछड़ता नजर आता है। अमेरिकी जज ने न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई क्योंकि मौजूदा व्यवस्था से पर्याप्त महिलाएं नियुक्त नहीं हो पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed