फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US-India forum US Ambassador Eric Garcetti says, US and India friendship is the most important

Eric Garcetti: 'नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने सबको पछाड़ा', यूएस-इंडिया फोरम में बोले अमेरिकी राजदूत

Wed, 27 Mar 2024 07:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज जब नवीकरणीय ऊर्जा की बात आती है तो भारत दुनिया के सभी देशों को पछाड़ रहा है।

विज्ञापन
US-India forum US Ambassador Eric Garcetti says, US and India friendship is the most important
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी - फोटो : ANI

विस्तार

यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शिरकत की। अपने संबोधन में गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका और भारत की दोस्ती आज दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दोस्ती है। यह मेरे शब्द है, जिसे मैं गहराई से महसूस करता हूं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यह दुनिया में सबसे अधिक परिणामी संबंध हैं। जैसा कि मैंने कहा कि यह यूएस प्लस इंडिया नहीं है, यह यूएस टाइम्स इंडिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नवीकरणीय ऊर्जा पर भारत की पकड़- गार्सेटी
यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह गार्सेटी ने कहा कि आज जब नवीकरणीय ऊर्जा की बात आती है तो भारत दुनिया के सभी देशों को पछाड़ रहा है। अमेरिका ने 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने का फैसला किया है। जिसके लिए एलए100 नामक एक अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोचिए उनके बारे में उन्होंने आजादी की लड़ाई लडी- गार्सेटी
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने संबोधन के दौरान 'एंड्रिया डेल सार्टो' कविता की एक पंक्ति का जिक्र किया। हम इतिहास में उस चीज तक पहुंचते हैं, जिसे हम कभी पकड़ नहीं पाएंगे, सोचिए उन भारतीयों के बारे में जिन्होंने अपनी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। अमेरिका में नागरिक अधिकार सेनानी के बारे में सोचें, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुलामी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed