{"_id":"673112a1af6f163b5c0c1094","slug":"us-houston-iskcon-rath-yatra-row-odisha-gajapati-maharaja-puri-govardhan-peeth-demand-ban-law-minister-in-supp-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Houston Rath Yatra: अमेरिका में इस्कॉन की रथ यात्रा से पुरी गोवर्धन पीठ नाराज, प्रतिबंध की मांग; सरकार भी साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Houston Rath Yatra: अमेरिका में इस्कॉन की रथ यात्रा से पुरी गोवर्धन पीठ नाराज, प्रतिबंध की मांग; सरकार भी साथ
Mon, 11 Nov 2024 01:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:38 AM IST
सार
इस्कॉन ने 9 नवंबर को ह्यूस्टन में 'रथ यात्रा' का आयोजन किया, जिसके बाद ओडिशा सरकार और पुरी के गजपति महाराजा ने आलोचना की है। इस्कॉन ने भारत के बाहर रथ यात्रा आयोजन के बारे में जो आश्वासन दिया था, वह तोड़ दिया।
विज्ञापन
ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा सरकार और पुरी के गजपति महाराज ने इस्कॉन की आलोचना की है। इस्कॉन ने आश्वासन दिया था कि वह भारत के बाहर असामयिक रथ यात्रा आयोजित नहीं करेगी, लेकिन इस्कॉन ने 9 नवंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन में 'रथ यात्रा' का आयोजन कर अपने आश्वासन को तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस आयोजन में इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन चक्र की मूर्तियों के बिना भगवान जगन्नाथ के रथ की एक प्रतिकृति परेड में शामिल की। यह परेड इस्कॉन के 'आनंद उत्सव' के तहत आयोजित की गई थी। इस परेड को लेकर पुरी गोवर्धन पीठ के प्रवक्ता मातृ प्रसाद मिश्रा ने आलोचना की है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे 'हमारे धर्म के खिलाफ एक साजिश' बताया। उन्होंने भारत में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। मिश्रा ने कहा कि इस्कॉन ने जो आश्वासन दिया था, उसे तोड़कर उन्होंने इस आयोजन को किया, जो गलत है।
विज्ञापन
मामले पर निर्णय लेगा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन: पृथ्वीराज हरिचंदन
ओडिशा सरकार के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन इस मामले पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन इस मामले पर जो भी फैसला करेगा, राज्य सरकार उसका समर्थन करेगी।
विज्ञापन
शुरू में देवताओं के साथ रथ यात्रा की बनाई थी योजना
इस बीच, ह्यूस्टन इस्कॉन के प्रमुख सारंग ठाकुर दास ने संस्था की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा कि मंदिर ने शुरू में देवताओं के साथ रथ यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन स्थानीय समुदाय में हमारे कुछ मित्रों ने चिंता जताई थी, इसलिए हमने योजना में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया।
इस्कॉन और पुरी के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर होगी बैठक
उन्होंने कहा, 'इस्कॉन के लिए उत्सव में भाग लेने वालों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन का अवसर प्रदान करना इस आयोजन की मुख्य विशेषता है। हालांकि, अन्य लोगों के लिए प्राचीन परंपरा और कैलेंडर का अनुपालन प्राथमिकता है।' उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में इस्कॉन और पुरी के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर बैठक होगी, जिसमें समझौता किया जाएगा।