अमेरिकी नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में गुरुवार सुबह अचानक शुरू हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बाल-बाल बचे। इस घटना के समय भारतीय वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ इस बेस पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड पर तैनात एक गनमैन ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी।
इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
भारतीय वायु सेना ने कहा कि एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया सुरक्षित हैं। वायुसेना प्रमुख भदौरिया हिंद प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर बातचीत के लिए विभिन्न वायुसेना बलों के प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस समय हवाई स्थित अमेरिकी अड्डे पर हैं।
भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना प्रमुख और उनका दल सुरक्षित है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वायुसेना प्रमुख पर्ल हार्बर में अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर ठहरे हुए हैं और गोलीबारी नौसैन्य अड्डे पर हुई। अधिकारी ने बताया कि ये दोनों जगह एक दूसरे के निकट नहीं हैं।
पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी किनारे पर स्थित है जहां वायु सेना और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं। पर्ल हार्बर या 'पर्ल बंदरगाह' हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं नौसैनिक अड्डा है। इस बंदरगाह के 20 वर्ग किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है।
बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, ओहियो और फ्लोरिडा सहित कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं और इन हमलों में कई लोगों की जान भी गई है।
क्यों प्रसिद्ध है पर्ल हार्बर
जापानी नौसेना ने आठ दिसंबर 1949 को अमेरिका के नौसैनिक बेस पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था। इसके चलते अमेरिका भी दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हो गया था। यह गोलीबारी पर्ल हार्बर में अमेरिका के नेवल बेस पर जापानी हमले की 78वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ था, जिसे राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने एक बदनामी की तारीख कहा था।
Indian Air Force: IAF Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria & his team were present at the time of shooting incident at Joint Base Pearl Harbor Hickam, the US Navy and Air Force Base, in Hawai, USA. All IAF personnel, including the chief are safe and unaffected by the incident. pic.twitter.com/D6qkXDsPxU
— ANI (@ANI) December 5, 2019