{"_id":"6872094c06c6cbf45c0124c6","slug":"us-embassy-visa-will-be-canceled-if-us-law-and-immigration-rules-are-not-followed-embassy-issued-warning-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Embassy: 'अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने पर रद्द होगा वीजा', दूतावास ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Embassy: 'अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने पर रद्द होगा वीजा', दूतावास ने जारी की चेतावनी
Sat, 12 Jul 2025 12:36 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:36 PM IST
सार
भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वीजा मिलने के बाद अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने वाले वीजा धारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास
- फोटो : X@USAndIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में लगातार बढ़ रही भारतीय छात्रों और प्रवासियों की संख्या को लेकर भारत में अमेरिकी दूतावास ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने आव्रजन नियमों का हवाला देते हुए कहा कि वीजा मिलने के बाद अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने वाले वीजा धारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है। हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें निर्वासित कर देंगे।
ये भी पढ़ें: घटनाओं में कमी नहीं भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा पड़ोसी; 26/11 के पीड़ितों को नहीं दी मदद
दूतावास ने आव्रजन को लेकर जारी किए कई बयान
दूतावास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने वीजा और आव्रजन को लेकर कई बयान जारी किए हैं। इससे पहले दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि यदि वीजा मिल भी जाता है तो इसकी जांच हो सकती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी उसका वीजा रद्द कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अब जल्द ही घर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, इसरो ने स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट
16 जून को भी दूतावास ने यह कहा था
16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अवैध और सामूहिक रूप से लोगों को अमेरिका भेजने में मदद करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
U.S. visa screening does not stop after a visa is issued. We continuously check visa holders to ensure they follow all U.S. laws and immigration rules – and we will revoke their visas and deport them if they don’t. pic.twitter.com/jV1o6ETRg4
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) July 12, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: घटनाओं में कमी नहीं भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा पड़ोसी; 26/11 के पीड़ितों को नहीं दी मदद
दूतावास ने आव्रजन को लेकर जारी किए कई बयान
दूतावास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने वीजा और आव्रजन को लेकर कई बयान जारी किए हैं। इससे पहले दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि यदि वीजा मिल भी जाता है तो इसकी जांच हो सकती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी उसका वीजा रद्द कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अब जल्द ही घर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, इसरो ने स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट
16 जून को भी दूतावास ने यह कहा था
16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अवैध और सामूहिक रूप से लोगों को अमेरिका भेजने में मदद करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन