{"_id":"6860444e358825fd90032c9c","slug":"us-embassy-says-strict-action-will-be-taken-against-those-living-illegally-in-america-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Embassy: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दूतावास बोला- कानून तोड़ने पर मिलेगा दंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Embassy: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दूतावास बोला- कानून तोड़ने पर मिलेगा दंड
Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
सार
भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने अब अपने आव्रजन कानूनों को सख्त कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और भविष्य में वीजा पाने में भी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास
- फोटो : X@USAndIndia
विस्तार
भारत में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को कहा कि अमेरिका में जो लोग बिना कानूनी इजाजत के रह रहे हैं या वीजा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक संक्षिप्त बयान जारी किया, जिसमें कहा कि अगर कोई अमेरिकी कानून तोड़ता है, तो उसे आपराधिक दंड के साथ दंडित किया जाएगा। दूतावास ने कहा, 'जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं या वीजा धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अगर आप अमेरिकी कानून तोड़ते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण आपराधिक दंड के साथ दंडित किया जाएगा।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'कोई भी सेना इतनी जल्दी झुकती नहीं, 88 घंटे में दिखा सेना का शौर्य', CISC का बड़ा बयान
विज्ञापन
दूतावास ने इस महीने आव्रजन को लेकर जारी किए कई बयान
दूतावास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने वीजा और आव्रजन को लेकर कई बयान जारी किए हैं। इससे पहले दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि यदि वीजा मिल भी जाता है तो इसकी जांच हो सकती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी उसका वीजा रद्द कर सकते हैं।
वैध तरीके से अमेरिका आने वालों का स्वागत: दूतावास
दूतावास ने यह भी कहा कि अगर कोई छात्र या पर्यटक वीजा लेकर अमेरिका गया है और वहां गैरकानूनी ड्रग्स का इस्तेमाल करता है या कानून तोड़ता है, तो भविष्य में उसे वीजा नहीं मिल पाएगा। इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका में वैध तरीके से यात्रा करने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश या वीजा धोखाधड़ी को अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: Kolkata Law College Case: लॉ कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी का गठन, राज्य में विरोध-प्रदर्शन तेज
16 जून को भी दूतावास ने जारी किया था बयान
16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अवैध और सामूहिक रूप से लोगों को अमेरिका भेजने में मदद करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन