{"_id":"5849781a4f1c1b104f449c55","slug":"us-defence-secretary-ashton-carter-meets-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री, परिकर से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री, परिकर से की मुलाकात
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की उम्मीद जताई है। अमेरिका रक्षा मंत्री एस्टन कॉर्टर ने सातवीं बार अपने समकक्ष मनोहर परिकर से मुलाकात की और नई दिल्ली को बड़ा रक्षा सहयोगी बताया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मिलने पर कार्टर ने परिकर का शुक्रिया अदा किया। कार्टर ने कहा कि यह सातवीं बार है जब वह मनोहर परिकर से मुलाकात कर रहे हैं। यह ऐसे रक्षा मंत्री हैं जिनसे मैंने सबसे अधिक बार मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान कार्टर ने कहा कि आज हमारे रिश्ते के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हमने भारत को एक बड़ा रक्षा सहयोगी माना है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद कांग्रेस की रिपोर्ट में 3000 से अधिक पन्नों के उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार, 618 अरब डॉलर का राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार विधेयक (एनडीएए) पर काम चल रहा है। इसके साथ ही रक्षा सचिव और विदेश मंत्री से कहा गया कि भारत को सहयोग देने और दोनों देशों के आपसी हित के सैन्य अभियानों चलाने की क्षमताओं का आकलन करें।
विज्ञापन