फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Congressman Richard McCormick will meet Prime Minister Modi

Delhi: अमेरिकी सांसद आज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, सैन्य उद्योग साझेदारी बढ़ाने पर होगा जोर

Wed, 16 Aug 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 09:38 AM IST
सार

रिचर्ड मैककॉर्मिक ने कहा कि दिल्ली आकर वास्तव में उत्साहित हूं। आज हम प्रधानमंत्री मोदी और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने पर जोर देंगे।
 

विज्ञापन
US Congressman Richard McCormick will meet Prime Minister Modi
US Congressman Richard McCormick - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सांसद रिचर्ड मैककॉर्मिक भारत की राजधानी दिल्ली में आए हुए हैं। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए मैककॉर्मिक बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन

पीएम से मुलाकात

रिचर्ड मैककॉर्मिक ने पत्रकारों से कहा कि वास्तव में मैं आज उत्साहित हूं। हम प्रधानमंत्री मोदी और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हम दो महान देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत-अमेरिका रिश्तों को विकसित करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर आए थे, वो पल बेहद खास थे। अब हम यहां हैं।

विज्ञापन

सैन्य उद्योग पर जोर

अमेरिकी सांसद ने सैन्य उद्योग पर भी बात की। कहा कि भारत में एक बहुत बड़ा सैन्य उद्योग है। मुझे लगता है कि भविष्य में हमारे साथ साझेदारी करेगा और इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत को और अधिक शक्तिशाली बनते देखना दिलचस्प है, जो किसी के भी खिलाफ अपनी रक्षा करने में सक्षम है। यह दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

US में भारतीय छात्र सबसे ज्यादा

मैककॉर्मिक ने कहा कि जब आप अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के बारे में बात करते हैं, तो आप दुनिया के सबसे धनी देश में सबसे सफल जनसांख्यिकी के बारे में बात करते हैं। इस समय अमेरिका में भारत के 200,000 छात्र हैं, जो अविश्वसनीय कौशल और तकनीक सीख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत अपने उद्योग का निर्माण जारी रखने के लिए छात्रों को वापस ला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed