फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US congressional delegation visits western naval command headquarters in Mumbai

Mumbai: मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के दौरे पर आया अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, ये लोग रहे शामिल

Mon, 14 Aug 2023 02:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 02:09 AM IST
सार

अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। 

विज्ञापन
US congressional delegation visits western naval command headquarters in Mumbai
Indian Navy - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में रोहित खन्ना और डेबोरा रॉस के अलावा विदेश मंत्रालय के अवर सचिव विक्रम कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।

विज्ञापन


नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरे पर आए सदस्यों ने शुक्रवार को बातचीत की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नौसेना के पश्चिमी कमान की भूमिका, जिम्मेदारी और गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस कोच्चि का दौरा भी किया। नौसेना ने बताया कि भारत और अमेरिका हर साल आयोजित वाले समुद्री सुरक्षा संवाद के पक्षकार हैं और पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका नौसेना के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसलिए समुद्री क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच जुड़ाव का सबसे स्थायी और महत्वपूर्ण पहलू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed