{"_id":"679499cd76074b0a3301ae30","slug":"us-china-policy-to-put-america-first-rubio-tells-wang-yi-news-in-hindi-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: विदेश मंत्री रुबियो ने की चीनी समकक्ष से मुलाकात, कहा- अमेरिका के हित में होने वाले संबंधों को बढ़ाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US: विदेश मंत्री रुबियो ने की चीनी समकक्ष से मुलाकात, कहा- अमेरिका के हित में होने वाले संबंधों को बढ़ाएंगे
Sat, 25 Jan 2025 01:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के पहले वर्ष में व्यापार युद्ध के कारण अमेरिका-चीन के बीच संबंध खराब हो गए थे। चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी पर बनाई गई सदन की सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष, सांसद जॉन मूलेनार और टॉम सुओजी ने रिस्टोरिंग ट्रेड फेयरनेस एक्ट पेश किया।
विज्ञापन
मार्को रुबियो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी को बताया कि ट्रंप प्रशासन चीन के साथ ऐसे संबंधों को आगे बढ़ाएगा जो अमेरिका के हित में हो और अमेरिका लोगों को पहले स्थान पर रखता हो। रुबियो ने शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्री से बात की। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों राजनयिकों की यह पहली बातचीत थी। चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्सों पर दावा करता है। इसके साथ ही वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान पर भी चीन अपना दावा करता रहा है। रुबियो ने वांग से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "विदेश मंत्री रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका-चीन के बीच ऐसे संबंधों को आगे बढ़ाएगा जो अमेरिकी हितों के पक्ष में हो और अमेरिकी लोगों को पहले स्थान पर रखे।" उन्होंने आगे कहा, "विदेश मंत्री ने हमारे सहयोगियों के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता, ताइवान और दक्षिण चीन सागर में चीन की कार्रवाई पर चिंता जताई।" बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के पहले वर्ष में व्यापार युद्ध के कारण अमेरिका-चीन के बीच संबंध खराब हो गए थे।
चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी पर बनाई गई सदन की सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष, सांसद जॉन मूलेनार और टॉम सुओजी ने रिस्टोरिंग ट्रेड फेयरनेस एक्ट पेश किया। यह पहला द्विदलीय बिल है जो चीन के स्थायी सामान्य व्यापार संबंधों (पीएनटीआर) को रद्द कर देगा। सीनेटर टॉम कॉटन और जिम बैंक्स द्वारा सीनेट में एक कमपैनियन बिल पेश किया गया।
विज्ञापन
सांसद टेड क्रूज ने रक्षा विभाग के प्रतिष्ठानों और प्रशिक्षण क्षेत्रों को अमेरिकी विरोधियों से बचाने के लिए सुरक्षात्मक सैन्य प्रतिष्ठान और रेंज अधिनियम पेश किया। यह विधेयक रूस, चीन, ईरान या उत्तर कोरिया के लिए या उनकी तरफ से कार्य करने वाले लोगों द्वारा अमेरिका में संपत्ति की खरीद को प्रतिबंधित करता है।