{"_id":"580f06ec4f1c1bcd75bc2f6c","slug":"uri-attack-in-posters-pasted-on-gujranwala-streets-lashkar-claims-responsibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक की गलियों में पोस्टर लगा लश्कर ने ली उड़ी हमले की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक की गलियों में पोस्टर लगा लश्कर ने ली उड़ी हमले की जिम्मेदारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
उड़ी हमला
- फोटो : Indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ होने का एक और बड़ा सबूत सामने आया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में ऐसे खूब सारे पोस्टर चिपके नजर आए हैं जिसमें कहा गया है कि लश्कर ए तैयबा उड़ी हमले को अंजाम देने वाले चार में से एक आतंकी का अंतिम संस्कार करेगा।
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टर में उड़ी हमलों के साजिशकर्ता आतंकी मोहम्मद अनस के बारे में लिखा गया है जो अबु सिरका के नाम से आतंकी साजिश को अंजाम देने में शामिल रहा। मोहम्मद अनस को गुजरांवाला का निवासी बताया गया है। भारत लगातार इस बात को कहता रहा है कि उड़ी आतंकी हमले में पाकिस्तान शामिल रहा जबकि पड़ोसी देश लगातार इससे इनकार करता रहा है।
पोस्टर में स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे लश्कर ए तैयबा के मोहम्मद अनस की नमाज में शामिल हों। पोस्टर में लिखा गया है, 'शेर-ए- दिल जेहादी अनु सिरका मोहम्मद अनस के लिए नमाज में जमा हों, जिसने उड़ी ब्रिगेड कैंप पर हमला कर 177 हिंदू जवानों को नर्क भेजा।'

उड़ी के हमला पाकिस्तान से आए थे
Uri attack
लश्कर एक तैयबा के मूल संगठन जमात उद दावा के मुखिया हाफिज मोहम्मद सईद का फोटो भी पोस्टर पर लगी है। इस पोस्टर में लिखा है कि शव की अनुस्थिति में नमाज जनाजा (अंतिम संस्कार) पंजाब के गुजरांवाला के बड़ा नुल्लाह (गिरजख के पास) में होगा।
उड़ी में सैन्य शिविर पर जिन चार पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर करंट वाली बाड़ सीढ़ी की सहायता से पार की थी। उड़ी हमले में 19 सैनिक शहीद हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने चारों पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसपैठ के रास्ते की पहचान के लिए जांच की और वह इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सलामाबाद नाले के पास सीढ़ियों का इस्तेमाल कर आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। इन्हीं आतंकियों ने श्रीनगर से करीब 102 किलोमीटर दूर उड़ी में सैन्य शिविर पर हमला किया था।