{"_id":"58b23dc74f1c1b0511b256b9","slug":"uri-attack-guides-of-uri-terrorists-likely-to-be-returned-to-pakistan-as-nia-finds-no-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एनआईए को नहीं मिले सबूत, छोड़े जाएंगे उड़ी हमले के 'गाइड'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: एनआईए को नहीं मिले सबूत, छोड़े जाएंगे उड़ी हमले के 'गाइड'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उड़ी हमले के बाद पीओके से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने ही उड़ी में हमला करने वाले आतंकियों को गाइड किया था। अब इस मामले में एनआईए ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जांच एजेंसी ने युवाओं के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाने के कारण जांच की रिपोर्ट बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक दो पाकिस्तानी युवक फैजल हुसैन अवान और अहसान खुर्शीद को 'दोस्ताना' कोशिश के तहत वापस पाकिस्तान भेजा जा सकता है। दरअसल पिछले साल उड़ी हमले के बाद भारतीय सैनिक चंदू च्वहाण पाकिस्तान सीमा में गलती से चला गया था। हालांकि 'दोस्ताना' कोशिश के तहत चंदू की इस साल सुरक्षित घर वापसी हो सकी। इसी के तहत भारत पर भी दबाव है कि वह पाकिस्तान के इन दोनों युवकों को वापस घर भेजे।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ज्वाइंट टीम दोनों युवाओं के खिलाफ भारतीय सेना को दिए बयान के अलावा और कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाई है। गौरतलब है कि 18 सितंबर को उड़ी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान मारे गए थे। जिसके बाद 21 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब इन्हें छोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन