फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPSC fixed 32 year age limit for civil service exam

यूपीएससी ने 32 साल तय की सिविल सर्विस परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा

Sat, 04 Aug 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
UPSC fixed 32 year age limit for civil service exam

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 1 अगस्त 2018 से सिविल सर्विस परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की है। यह जानकारी केंद्र द्वारा राज्यसभा को दी गई। परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष संबंधी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के लिए 32 साल की सीमा तय हुई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को नियमों के अनुसार ही छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें 32 साल अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए तय की गई है। पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आयु सीमा 35 साल है। एससी और एसटी के प्रत्याशियों के लिए 37 साल है।
विज्ञापन


क्या है सिविल परीक्षा

यूपीएससी द्वारा प्रति वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जो कि तीन चरणों में होती है। सर्वप्रथम प्रारंभिक परीक्षा होती है, फिर मुख्य परीक्षा होती है और अंतिम चरण में प्रत्याशी का साक्षात्कार और व्यक्तित्व का परीक्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार में जो चयनित होते हैं उन्हें उनके अर्जित अंकों व वरीयता के अनुरूप आई.ए.एस., आई.पी.एस, आई.एफ.एस तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) के लिए चयनित किया जाता है। इसे देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed