फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPRTOU Last chance for admission in Rajarshi Tandon Open University date extended

UPRTOU: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश का अंतिम मौका, तारीख बढ़ाई गई

Tue, 21 Nov 2023 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 20 अक्तूबर के बाद से तारीख बढ़ाई जाने का छात्र इंतजार कर रहे थे। अब चार दिनों के भीतर स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPRTOU Last chance for admission in Rajarshi Tandon Open University date extended
यूपीआरटीओयू रजिस्ट्रेशन पेज - फोटो : UPRTOU

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर तथा स्नातक के दूसरे और तीसरे साल में प्रवेश लेने वाले छात्रों के दाखिले की तारीख बढ़ा दी गई है। मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने अब नई तारीख 22 नवंबर से 25 दिसंबर तक कर दी है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जो छात्र अभी तक इसमें दाखिला नहीं ले सके हैं वह 25 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 20 अक्तूबर के बाद से तारीख बढ़ाई जाने का छात्र इंतजार कर रहे थे। अब चार दिनों के भीतर स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जय प्रकाश यादव ने बताया कि 25  के बाद प्रवेश की तारीख बढ़ाना संभव नहीं होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों, अध्ययन केंद्र समन्वयकों एवं प्रदेशभर के अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों से अपील की है कि जिन शिक्षार्थियों ने अभी तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है वह इन चार दिनों में अपना प्रवेश ले सकते हैं। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि छात्रों की मांग पर विचार करते हुए उच्च स्तरीय समिति ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed