फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Telangana-Andhra Pradesh over reduction of working hours for Muslims during Ramzan; BJP and Congress

Politics: तेलंगाना-आंध्र में रमजान को लेकर कार्यालयों में काम का समय घटाने पर रार; BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग

Wed, 19 Feb 2025 02:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

Politics: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अब रमजान के महीने में मुसलमान कर्मचारियों के काम करने के समय में एक घंटे की छूट को लेकर सियासत तेज होने लगी है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस फैसले को अन्य राज्यों में भी लागू किए जाने की भी मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Uproar in Telangana-Andhra Pradesh over reduction of working hours for Muslims during Ramzan; BJP and Congress
BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकारों की तरफ से रमजान महीने के दौरान मुसलमान कर्मचारियों के काम के घंटे कम करने के फैसले को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इस पर कांग्रेस ने जहां भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर निशाना
मामले में कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने कहा, 'रमजान मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है... लोगों को नमाज पढ़ने और अपना उपवास खत्म करने का समय नहीं मिलता है, यही वजह है कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की शिफ्ट का समय एक घंटे कम कर दिया है। भाजपा इसका राजनीतिकरण क्यों कर रही है?... हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है। हम हर धर्म को समान मानते हैं... भाजपा का एक ही एजेंडा है, जो हिंदू समुदाय को खुश करना है'। 
विज्ञापन


असम सरकार भी ये फैसले करे लागू- अब्दुर रशीद मंडल
इधर इस पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, 'जब यह तेलंगाना में होता है, तो यह अपराध है। लेकिन अगर यह आंध्र प्रदेश में होता है, जहां उन्हें जीवित रहने के लिए टीडीपी का समर्थन प्राप्त है, तो सब कुछ ठीक है। पाखंड की भी एक सीमा होती है'। इस पर असम से कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल ने कहा, 'यह फैसला उचित है क्योंकि लोग शाम के समय (रमजान के दौरान) आसानी से काम करने की स्थिति में नहीं होते हैं... अगर असम सरकार भी इसे लागू करती है तो यह एक अच्छा फैसला होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा- राजा सिंह
भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि मुस्लिम कर्मचारियों को दी गई यह अनुमति 'तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा' है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर सरकारी परिपत्र साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'तेलंगाना सरकार रमजान के लिए जल्दी छुट्टी देती है, लेकिन हिंदू त्योहारों को नजरअंदाज करती है। सभी के लिए समान अधिकार, या किसी के लिए नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed