फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Rajya Sabha: Protest over National Capital (Amendment) Bill 2021

राष्ट्रीय राजधानी संशोधन विधेयक: भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की भी मंजूरी, विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

Wed, 24 Mar 2021 09:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 09:35 PM IST
सार

दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को बुधवार को राज्यसभा की भी मंजूरी मिल गई। चर्चा के दौरान आप व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर विरोध किया। वहीं गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने इसका बचाव किया।

विज्ञापन
Uproar in Rajya Sabha: Protest over National Capital (Amendment) Bill 2021
संंजय सिंह (फाइल फोटो)

विस्तार

लोकसभा की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 बुधवार को राज्यसभा में पेश किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत विभिन्न सदस्यों द्वारा विरोध और हंगामा किए जाने के बावजूद सदन ने इस विधेयक को अनुमति दे दी।  इस पर चर्चा के दौरान आप सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा मचाया। इसके कारण सदन की कार्रवाई बाधित हुई और उसे कुछ दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा। 

विज्ञापन


1991 में कांग्रेस लाई थी संशोधन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि हम वो संशोधन कर रहे हैें, जो 1991 में कांग्रेस लेकर आई थी। ये नए नहीं हैं। इन संशोधन से दिल्ली सरकार का कामकाज उचित ढंग से चल सकेगा। विपक्ष खासकर आप उनकी बातों से सहमत नहीं हुई और सदस्य हंगामा मचाने लगे। इस बीच कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ी। 
विज्ञापन

संजय सिंह बोले- दिल्ली के दो करोड़ लोगों को न्याय चाहिए
सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे दिल्ली के दो करोड़ और देश के 130 करोड़ लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। वह सभी सदस्यों से अपील करते हैं कि संविधान बचाने के लिए आगे आएं। यदि संविधान बचेगा तो ही हम यहां रह सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

We're making amendments to the Act brought in by Congress in 1991. These are not new. We are bringing these amendments to ensure that Delhi Govt functions properly: MoS MHA G Kishan Reddy in Rajya Sabha on Govt of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill, 2021 pic.twitter.com/84h64xEwJT

— ANI (@ANI) March 24, 2021
सपा व वाईएसआर कांग्रेस ने किया बहिर्गमन

विधेयक का सपा और वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने भी विरोध किया। सपा के विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह विधेयक स्थाई समिति को भेजा जाए। यह पूरी तरह से लोकतंत्र व संविधान विरोधी है। हम इसका विरोध करते हुए बहिर्गमन करते हैं। इसी तरह वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। 

 

कांग्रेस ने किया मतदान के दौरान वॉकआउट
कांग्रेस ने इस विधेयक का विरोध करते हुए मतदान के दौरान सदन से वॉकआउट कर दिया। 



बता दें, लोकसभा इस विधेयक को पारित कर चुकी है। लोकसभा में चर्चा के दौरान किशन  रेड्डी ने कहा था कि संविधान के अनुसार दिल्ली विधानसभा से युक्त सीमित अधिकारों वाला एक केंद्रशासित राज्य है। उच्चतम न्यायालय ने भी अपने फैसले में कहा है कि यह केंद्रशासित राज्य है। सभी संशोधन न्यायालय के निर्णय के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्पष्टताओं के लिए यह विधेयक लाया गया है जिससे दिल्ली के लोगों को फायदा होगा और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं लाया गया और तकनीकी कारणों से लाया गया है ताकि भ्रम की स्थिति नहीं रहे। मंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने ध्वनिमत से राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed