फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Parliament over the issue of the ban

संसद LIVE:हंगामे के बाद राज्यसभा 2.30, लोकसभा सोमवार तक स्थगित

Fri, 18 Nov 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Parliament over the issue of the ban

देशभर में नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में हंगामा तीसरे दिन भी जारी है। इसका असर राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह देखने को मिला। जहां विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे और राज्यसभा की 11.30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सत्ता पक्ष ने गुलाम नबी आजाद के बयान को लेकर एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि कल गुलाम नबी आजाद ने उड़ी हमले की तुलना नोट बंदी के बाद मरने वाले लोगों से करते हुए कहा था कि इतने लोग तो उड़ी हमले में भी शहीद नहीं हुए जितने नोटबंदी के बाद देश में हो चुके हैं। अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत नोटबंदी के बाद हो चुकी है। आजाद के इसी बयान को आज भाजपा ने मुद्दा बनाते हुए उन पर निशाना साध रखा है। 
विज्ञापन


जानिए राज्यसभा की कार्यवाही का पल पल अपडेट-

-हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर 2.30 बजे तक स्‍थगित

-लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इस मुद्दे पर नियम 56 के तहत चर्चा कराना चाहते हैं

-लगातार चले हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित

-गुलाम नबी आजाद का बयान भ्रष्टाचारियों के पक्ष में और जवानों की शहादत का अपमान हैः मीनाक्षी लेखी

-राजस्‍थान से सांसद निहाल चंद ने राजस्‍थान को सिंचाई का पानी न मिलने पर सवाल पूछा

-जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुलाम नबी आजाद के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की

प्रधानमंत्री के बयान पर अड़ा विपक्ष, सत्तापक्ष ने की आजाद से माफी की मांग

Uproar in Parliament over the issue of the ban
बता दें कि नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष जहां जेपीसी सहित प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़ा है। वहीं सरकार इस मामले में नियमों के तहत ही चर्चा करने की बात कर रही है। 

तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपने सांसदों के साथ मिलकर रणनीति बनाई। माना जा रहा है प्रधानमंत्री ने सांसदों को स्पष्ट कर दिया है कि सरकार नोटबंदी के फैसले से किसी हाल में पीछे नहीं हटेगी इसलिए इस मुद्दे पर डिफेंसिव होने की बजाय फ्रंटफुट पर रहकर विपक्ष को जवाब दिया जाए। 

इससे पूर्व भाजपा की ओर से अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर चर्चा के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed