फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upendra Kushwaha reached AIICC office, he can be in major alliance in 2019 lok sabha election

महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा, कहा- एनडीए में हो रहा था मेरा अपमान

Thu, 20 Dec 2018 04:56 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Thu, 20 Dec 2018 04:56 PM IST
सार

  • नेताओं के जमावड़े के बीच उपेंद्र कुशवाहा हुए महागठबंधन में शामिल  
  • कुशवाहा ने कहा- राहुल गांधी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है 
  • ये लड़ाई संविधान बचाने के लिए, महागठबंधन ठगों को करारा जवाब देगा: तेजस्वी 
  • शरद यादव, जीतनराम मांझी, अहमद पटेल भी रहे प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद 

विज्ञापन
Upendra Kushwaha reached AIICC office, he can be in major alliance in 2019 lok sabha election

विस्तार

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विपक्षी महागठबंधन की संभावनाएं लगातार होती जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। इसी को लेकर कुशवाहा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी यहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन



बिहार राजनीति में अहम दखल रखने वाले इन नेताओं की कांग्रेस से यह मुलाकात 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के विरुद्ध बन रहे महागठबंधन के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती है। हाल ही में तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए भी लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अच्छा मौका हो सकता है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों से कांग्रेस यूं भी उत्साह में है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बिहार में महागठबंधन के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस बारे में कहा था कि चीजें शाम तक साफ हो जाएंगी। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन के लिए उपेंद्र कुशवाहा को भी आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रीय दलों को कुचलने का प्रयास किया गया है। यहां तक कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी मोदी जी की गुटबंदी से खुश नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार को पीएम मोदी ने ठगा : तेजस्वी

महागठबंधन को लेकर हो रही बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। महागठबंधन की लड़ाई देश व संविधान बचाने के लिए है। उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था के लिए कुशवाहा ने बहुत लड़ाइयां लड़ी हैं। तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन ठगों को करारा जवाब देगा। 

एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था : उपेंद्र कुशवाहा

महागठबंधन में शामिल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए छोड़ने का कारण यह था कि वहां मेरा अपमान हो रहा था। उन्होंने राहुल गांधी व लालू यादव का आभार जताया और कहा कि इन दोनों नेताओं ने उदारता दिखाई। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी व नीतीश कुमार ने कहा था कि अब बिहार के लोगों के लिए दवाई व कमाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन क्या ऐसा हुआ? कुशवाहा ने कहा वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। न तो यहां शिक्षा का स्तर सुधरा न रोजगार के रास्ते खुले। 

राहुल गांधी की कथनी-करनी में फर्क नहीं : कुशवाहा

कुशवाहा ने मोदी व नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार व मोदी सरकार ने बिहार को सिर्फ वादे दिए, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें और हमारी पार्टी को कमजोर करने की कई कोशिशें की गईं ताकि हम सोशल जस्टिस की बात न कर सकें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि गांधी की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। 

नीतीश ने मुझे नीच कह कर अपमानित किया : कुशवाहा

कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'नीतीश जी ने मुझे नीच कह कर अपमानित किया।' किसानों की कर्जमाफी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की। इसके साथ ही एलान किया कि दो फरवरी को सरकार के खिलाफ पटना में आक्रोश मार्च निकालेंगे। 

राहुल गांधी व लालू यादव की वजह से शामिल हुआ : कुशवाहा

बिहार महागठबंधन में शामिल होने की बात पर कुशवाहा ने कहा कि हमारे पास कई ऑप्शन थे, यूपीए उनमें से एक था। किसानों की कर्जमाफी का कार्य कर राहुल गांधी ने अपनी बात सिद्ध कर दी। राहुल गांधी की दरियादिली और लालू यादव मेरे गठबंधन से जुड़ने की अहम वजह हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण यही है कि मैं यहां बिहार के लोगों के लिए हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed