{"_id":"5767bd914f1c1b9760b47ebe","slug":"up-s-rss-schools-claim-30-rise-in-muslim-kids-in-2-yrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार आने के बाद यूपी के RSS स्कूलों में मुस्लिम छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार आने के बाद यूपी के RSS स्कूलों में मुस्लिम छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में उसके 1,200 स्कूलों में लगभग 7,000 मुस्लिम छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। संघ का दावा है कि दो साल पहले केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद मुस्लिम छात्रों की संख्या में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।
आरएसएस का दावा है कि उनके स्कूलों में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र सभी श्लोकों का पाठ करते हैं। इनमें ज्यादातर छात्र ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में हैं। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर का दावा है कि मुस्लिम लड़कों और लड़कियों ने अपने-अपने स्कूलों में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन किया है।

Trending Videos
मुसलमान छात्रों ने राष्ट्रीय खेलों तथा युवा राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीते
विद्या भारती से जुड़े चिंतामणि सिंह कहते हैं कि उनके कई मुसलमान छात्रों ने राष्ट्रीय खेलों तथा युवा राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीते हैं। आरएसएस का मानना है कि ये आंकड़े संगठन के खिलाफ किए गए दुष्प्रचार को नकारते हैं। इन स्कूलों में दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और वंदेमातरम से होती है। सिंह का कहना है कि मुस्लिम छात्र आम छात्रों की तरह ही एक-दूसरे से घुल-मिलकर रहते हैं। 12वीं तक के स्कूलों में 4,672 लड़के और 2,218 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। विद्या भारती ने हाल ही में 8 मुस्लिम अध्यापकों को नियुक्त किया है।
Published by Yogender Kumar
Published by Yogender Kumar