{"_id":"58c0f4414f1c1b5e3ddc57a9","slug":"up-poll-how-accurate-have-past-exit-polls-been-heres-a-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कब-कब सही या गलत साबित हुए एग्जिट पोल्स ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानें, कब-कब सही या गलत साबित हुए एग्जिट पोल्स
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शाम पांच बजे से कई चैनल पांच राज्यों के एग्जिट पोल दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों की एग्जिट पोल्स को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। इसलिए सबकी निगाहें एग्जिट पोल्स पर टिकी हुई हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या एग्जिट पोल सही साबित होते हैं? क्योंकि पिछले जितने एग्जिट पोल सामने आए इनकी भविष्यवाणियां मिली-जुली हुई ही साबित हुई हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सारे चैनलों का एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए। सभी एग्जिट पोल्स एनडीए गठबंधन को बहुमत की सरकार बना रही थी, लेकिन नतीजे इससे उलट आए। वहीं तमिलनाडु में भी यहीं हुआ, यहां ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने यह अनुमान लगाया कि जयललिता की पार्टी AIADMK बुरी तरह हार रही है, लेकिन परिणाम सामने आए तो सभी चौैंक गए।
हालांकि पिछले साल असम, केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए दिखाए गए एग्जिट पोल्स काफी हद तक सटीक साबित हुए थे।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एबीपी-नील्सन सर्वे में महागठबंधन को 130 और एनडीए को 108 सीटें मिलने का अनुमान था। टाइम्स नाउ ने सी-वोटर के साथ दिए सर्वे में महागठबंधन को 122 और बीजेपी लीडरशिप वाले एनडीए को 111 सीटें दी थी। लेकिन, नतीजे एकदम उलट थे और जनता ने महागठबंधन को 178 सीटों पर जीत दिलाई।
विज्ञापन
असम में एग्जिट पोल का अनुमान सही साबित हुआ था। यहां ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने बीजेपी की बहुमत का दावा किया था। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एबीपी ने बीजेपी को 81 सीटें और चाणक्य ने 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। परिणाम में बीजेपी को 86 सीटों पर जीत मिली।
पश्चिम बंगाल की बात करें तो इंडिया टुडे की एग्जिट पोल सही साबित हुई। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की जीत का दावा किया गया जो सही साबित हुआ। 294 सीटों वाली विधानसभा में टीएमसी 211 सीटें मिलीं। चाणक्य ने अपने सर्वे में टीएमसी को 210, सी-वोटर ने 167 सीटें दी थीं।
लोकसभा चुनाव 2014 में अधिकांश एग्जिट पोल्स सही साबित हुए, क्योंकि सबकी सहमति थी कि एनडीए को बहुमत मिलेगा। एग्जिट पोल्स में बीजेपी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भी अनुमान लगाया गया था। नतीजे आए तो न्यूज24 के चाणक्य सर्वे के अनुमान सबसे सही साबित हुए। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 543 लोकसभा सीटों में से 334 पर जीत हासिल की, जबकि यूपीए गठबंधन महज 60 सीटों पर ही सिमट गया। बीजेपी ने अकेले 282 सीटें हासिल कीं, वहीं कांग्रेस 44 सीटों पर ही रह गई।