फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP police blames women for Rape incidents

खुलासाः पुलिस मानती है रेप की घटनाओं के लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार

Thu, 04 Aug 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Aug 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
UP police blames women for Rape incidents
rape

बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई रेप की घटना से प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हिल गया है। लेकिन यूपी पुलिस की सोच पर अगर ध्यान दें, तो रेप के लिए महिलाएं कुछ हद तक खुद जिम्मेदार हैं। आरटीआई में मांगी गयी सूचना में अधिकांश थानों ने पश्चिमी सभ्यता और आधुनिक पहनावे को इसका जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। निर्भया कांड के बाद तमाम कानूनों में संशोधन के बाद भले ही सख्ती हुई हो, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस के स्तर से कोई बदलाव नजर नहीं आया। यही कारण है कि रेप जैसी गंभीर घटनाएं लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाओं को लेकर मेरठ के आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। किस थाने में कितनी घटनाएं पिछले पांच सालों में हुईं, इनमें कितनी बढ़ोत्तरी हुई, कितने लोग गिरफ्तार हुए और कितने लोगों को सजा मिली? इसके साथ ही उन्होंने रेप की घटनाएं क्यों हो रही हैं, इस पर भी पुलिस से जवाब मांगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के लिए पुलिस ने महिलाओं को ही ठहराया जिम्मेदार

UP police blames women for Rape incidents
रेप पीड‌ित - फोटो : अमर उजाला

जो जवाब यूपी पुलिस की तरफ से आया, वह चौंकाने वाला है। अधिकांश थानों की रिपोर्ट में इसके लिए अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं को जिम्मेदार ठहरा दिया गया।

थाना स्तर से जो कारण बताये गये हैं, उनमें महिलाओं का आधुनिक पहनावा, पश्चिमी सभ्यता का बढ़ता प्रभाव, मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी, सिनेमा, अशिक्षा, जनसंख्या वृद्धि, महिलाओं की स्वतंत्रता आदि शामिल हैं। एक तरफ जहां पुलिस महिलाओं की स्वतंत्रता और पहनावे पर सवाल खड़े कर रही है।

वहीं प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद महिलाओं को स्वतंत्र वातावरण देने का आदेश दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में पुलिस ऐसा माहौल कायम करे, जिसमें महिलाएं बेखौफ घूम सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed