{"_id":"5fb7ed26887c8d2b7378d4f2","slug":"up-pm-modi-to-lay-foundation-stone-of-rural-drinking-water-project-2995-villages-to-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएम मोदी कल रखेंगे पेयजल परियोजना की आधारशिला, 2995 गांवों को होगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी: पीएम मोदी कल रखेंगे पेयजल परियोजना की आधारशिला, 2995 गांवों को होगा लाभ
Fri, 20 Nov 2020 09:51 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को कहा कि मोदी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जल और स्वच्छता समिति के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
पीएमओ ने बताया कि इस परियोजना के तहत 2995 गांवों के सभी घरों को पेयजल कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा और इन जिलों की करीब 42 लाख जनसंख्या को फायदा होगा। इन सभी गांवों में ग्रामीण जल और स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है और इनकी जिम्मेदारी संचालन और देखभाल की होगी।
विज्ञापन
परियोजना की कुल लागत 5555.38 करोड़ रुपये है और इसे 24 महीने में पूरा करने की योजना है। यह परियोजना जल जीवन मिशन का हिस्सा है। इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त को की थी।
विज्ञापन