फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Nikay Chunav 2023: District Wise Voting Percentage In State And Previous Trends in 2nd phase polls

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान बागपत में, कानपुर नगर में महज 39 फीसदी ने डाला वोट

Thu, 11 May 2023 07:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 11 May 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार
पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग बागपत जिले में हुई। जिले में इस बार 62.72 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद कानपुर देहात में 62.28%, मऊ में 61.17%, हमीरपुर में 61.09% और अमेठी में 60.48% मतदान हुआ।
 
loader
UP Nikay Chunav 2023: District Wise Voting Percentage In State And Previous Trends in 2nd phase polls
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 38 जिलों में वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बागपत जिले में सबसे ज्यादा और कानपुर नगर में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर उतरे 39,146 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया।

मतदाताओं की लगी लाइन
मतदाताओं की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
पांच जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग बागपत जिले में हुई। जिले में इस बार 62.72 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद कानपुर देहात में 62.28%, मऊ में 61.17%, हमीरपुर में 61.09% और अमेठी में 60.48% मतदान हुआ।
 

मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पांच जिले जहां हुआ सबसे कम मतदान
पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम मतदान कानपुर नगर जिले में हुआ। यहां महज 39.7 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद गाजियाबाद में 41.92%, मेरठ में 45.59% अलीगढ़ में 46.2% और बरेली में 46.75% मतदान दर्ज किया गया।
 

किस जिले में कितना मतदान
जिला 5 बजे तक मतदान % 2017 में मतदान प्रतिशत %
बागपत 62.72 67.14
कानपुर देहात 62.28 73.46
मऊ 61.17 58.97
हमीरपुर 61.09 69.59
अमेठी 60.48 68.44
कन्नौज 59.82 67.38
पीलीभीत 59.21 63.8
महोबा 58.41 63.98
बुलंदशहर 58.41 62.68
औरैया 58.01 63.4
अम्बेडकर नगर 57.8 65.8
कासगंज 57.31 62.26
सन्त कबीर नगर 55.83 67.59
बदायूं 54.89 61.11
भदोही 54.84 64.23
सुलतानपुर 54.61 60.43
सिद्धार्थ नगर 54.24 64.99
एटा 54.2 57.56
हापुड़ 53.22 57.72
आजमगढ़ 53.14 59.38
बलिया 52.95 60.05
बस्ती 52.59 55.57
हाथरस 52.42 64.02
बांदा 51.6 63.64
चित्रकूट 51.02 62.21
इटावा 50.93 53.57
बाराबंकी 50.92 57.54
गौतमबुद्ध नगर 50.27 61.65
फ़र्रुखाबाद 49.98 60.52
अयोध्या 49.98 54.08
शाहजहांपुर 49.92 60.31
सोनभद्र 49.54 57.71
मीरजापुर 48.94 56.87
बरेली 46.75 53.17
अलीगढ़ 46.2 53.38
मेरठ 45.59 51.88
गाजियाबाद 41.92 46.18
कानपुर नगर 39.7 44.92

दूसरे चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे ज्यादा वोट पड़े
2017 में हुए निकाय चुनावों में दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग सन्तकबीर नगर जिले में दर्ज की गई थी। यहां कुल 67.59 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद अम्बेडकर नगर में 65.8%, अमरोहा में 65.13%, ललितपुर में 66.9% और भदोही में 64.23% मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में शामिल इन जिलों में 2017 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में दूसरे चरण में सबसे कम वोटिंग प्रयागराज जिले में हुई थी। यहां 34.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद लखनऊ में 39.99%, लखनऊ में 39.99%, वाराणसी में 44.39%, गाजियाबाद में 46.18% और मथुरा में 46.88% वोटिंग हुई थी।

 

पहले चरण में इन जिलों में हुआ था सबसे ज्यादा मतदान
इससे पहले हुए प्रथम चरण के चुनाव में, सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में दर्ज की गई थी। जिले में इस बार 66.48 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद शामली में 65.02%, कुशीनगर में 64.24%, चन्दौली में 63.82% और अमरोहा में 63.41% मतदान हुआ था। 

पहले चरण में इन जिलों में हुआ था सबसे कम मतदान
इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में दर्ज किया गया था। यहां महज 33.61 फीसदी वोटिंग ही हुई थी। इसके बाद लखनऊ में 38.62%, मथुरा में 39.81% आगरा में 40.32% और वाराणसी में 40.58% मतदान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed