फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up govt notification of extending tenure of Special Judge S K Yadav Babri Masjid demolition case

बाबरी विध्वंस मामले की सुनवाई कर रहे जज का कार्यकाल बढ़ा

Fri, 13 Sep 2019 12:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 13 Sep 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
up govt notification of extending tenure of Special Judge S K Yadav Babri Masjid demolition case
सुफ्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने 1992 बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश के कार्यकाल में विस्तार कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने उसके निर्देश का पालन किया और 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश का कार्यकाल बढ़ा दिया।
विज्ञापन

1992 के इस बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, एम एम जोशी तथा उमा भारती के खिलाफ भी सुनवाई हो रही है। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा उसके समक्ष पेश किए गए हलफनामे और ऑफिस मेमो पर विचार किया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की ओर से पेश हुई वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी ने पीठ को बताया कि उन्होंने शीर्ष न्यायालय के निर्देश का पालन किया और विशेष न्यायाधीश का कार्यकाल तब तक के लिए बढ़ा दिया जब तक वह अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला नहीं सुना देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने मामले का निपटारा करते हुए कहा, ‘हम संतुष्ट हैं कि आवश्यक कार्रवाई की गई।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed