इन 14 सीटों पर सपा व कांग्रेस में होगा दोस्ताना मुकाबला ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक स्गोलन 'यूपी को ये साथ पसंद है' 14 विधानसभा क्षेत्रों में फिट नहीं बैठ रहा है। इसलिए इन सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ये भी खबर है कि अभी दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत जारी है।
सबसे अधिक घमासान रायबरेली और अमेठी जिले में हो रहा है। गठबंधन के बावजूद अमेठी व रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के पीछे दबाव की राजनीति मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना गढ़ बचाने के लिए इस दबाव में आ रहे हैं।
कांग्रेस शुरू से ही अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली व अमेठी को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने यहां से सात सीटें जीती थीं। जबकि तीन सीटें ही कांग्रेस के पास रही हैं।
इन सीटों पर होगा दोस्ताना मुकाबला ?
विधानसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी सपा उम्मीदवार
अमेठी अमिता सिंह गायत्री प्रजापति
गौरीगंज मो. नईम राकेश प्रताप सिंह
सलोन सुरेश निर्मल आशा किशोर
सरेनी अशोक सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह
बलदेव विनेश कुमार रणवीर
कोल विकेक बंसल शाज इसहाक
पुरकाजी दीपक कुमार उमा किरण
चांदपुर शेरबाज खान मोहम्मद अरशद
महाराजपुर राजाराम पाल अरुण तोमर
जैदपुर तरुण पुनिया राम गोपाल
गोविंदपुर अंबुज शुक्ला योगेंद्र कुमार कुशवाहा
कानपुर कैंट सोहेल अंसारी मोहम्मद रुमी
भोगनीपुर नीतम सचान योगेन्द्र सिंह
लखनऊ सेंट्रल मारुफ खान रविदास मेहरोत्रा