फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election will decide nation future: akhilesh yadav

यूपी का चुनाव तय करेगा देश का भविष्य: अखिलेश यादव

Sun, 16 Oct 2016 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आजमगढ़ 
अमर उजाला ब्यूरो/ आजमगढ़  Updated Sun, 16 Oct 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
up election will decide nation future: akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो :
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। जनता उस सरकार को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। मुलायम सिंह यादव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेताजी प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है।
विज्ञापन


आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में यूपी की राजनीति अलग ढंग की होगी। जनता उसी को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो। पारिवारिक मामलों पर मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के खिलाफ साजिश रचने वाले दलों से समाजवादियों को सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने अपने सरकार की तमाम उपलब्धियों पर फोकस किया। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी। मेडिकल कॉलेज खोले। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तहसीलों में सब स्टेशन की स्थापना की गई। एंबुलेंस की तर्ज पर अब 100 नंबर पुलिस की सेवा शुरू करने जा रहे हैं। अब पीड़ित के एक फोन पर पुलिस वहां पहुंचेगी और केस दर्ज किया जाएगा। पीड़ित के साथ पुलिस का अब अच्छा व्यवहार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव करूंगा: शिवपाल

up election will decide nation future: akhilesh yadav
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलना तय है और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का ही नाम प्रस्तावित करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति का फल किसी को विरासत में मिलता है तो किसी को नसीब से और किसी को ताउम्र मेहनत करने के बाद भी कुछ नहीं मिलता।

शनिवार को इटावा में शिवपाल ने परिवार में किसी तरह के विवाद से इनकार किया। सपा मुखिया की ओर से सीएम के नाम के फैसले के सवाल पर कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत विधानमंडल की बैठक में सीएम तय होता है। इसमें वे खुद मुख्यमंत्री के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से खुद को अकेला बताने संबंधी सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे भी तो अकेले हैं। उन्होंने सवाल किया कि यहां कौन है उनके साथ। प्रदेश बड़ा है, सभी अपना-अपना काम बांट कर करते हैं। 

उन्होंने खुद को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सबसे बड़ा सेवक बताया। कहा कि उन्होंने नेताजी के कपड़े धोने से लेकर मेहमानों तक की सेवा की। नेताजी का आशीर्वाद और जनता का सहयोग है साथ है, इसी वजह से विधायक व मंत्री बने हैं। शिवपाल यहां इटावा क्लब में आयोजित फिल्म बाबरी मस्जिद एक प्रेमकथा के मुहूर्त समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed